फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   कूड़ा जलाने पर लगेगा 5 हजार रुपये जुर्माना : डीसी

कूड़ा जलाने पर लगेगा 5 हजार रुपये जुर्माना : डीसी

Sun, 14 Apr 2019 11:35 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
कूड़ा जलाने पर लगेगा 5 हजार रुपये जुर्माना : डीसी
सिरसा। उपायुक्त प्रभजोत सिंह ने कहा कि किसी भी सरकारी व प्राइवेट अस्पताल, मैरिज पैलेस, फैक्ट्री, प्राइवेट शैक्षणिक संस्थान, सरकारी कार्यालय आदि द्वारा खुले में कूड़ा कर्कट जलाया जाता है तो उन पर 5 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा और उनके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वे रविवार को अपने कैंप कार्यालय कक्ष में सॉलिड, सालर, बॉयो, सीएनडी, प्लास्टिक, मेडिकल, बॉयो मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट के बारे में जिले की सभी नगर परिषद/पालिका व जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस बैठक का आयोजन नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के 6 मार्च 2019 को जारी निर्देशानुसार किया गया था। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि खुले में कूड़ा फेंकने वाले संस्थान अथवा विभाग के तुरंत चालान करें।
विज्ञापन


प्रति माह कम से कम नपा 25 और नप 50 चालान करें
उन्होंने कहा कि प्रतिमाह में सभी नगर पालिका कम से कम 25 तथा नगर परिषद 50 चालान करने के निर्देश दिये। यदि कोई भी व्यक्ति खुले में कचरा जला कर वायु या जल प्रदूषण फैलाने का प्रयास करता है तो उसका चालान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कॉलोनियों में भी अगर कोई व्यक्ति ऐसा करता है तो उसके विरुद्ध भी तुरंत जुर्माना लगाते हुए कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डंपिंग स्टेशन पर लगाए जाएं सीसीटीवी
उन्होंने कार्यकारी अधिकारियों को निर्देश दिये कि यदि कूड़ा डंप हो रहा है तो उसका समय रहते लेवल करवाते रहें। उन्होंने कहा कि डंपिंग की जगह पर सीसीटीवी भी लगवाए जाएं। उन्होंने निर्देश दिये कि सभी वार्डों की सफाई व्यवस्था सुचारु रुप से होनी चाहिए। यदि कहीं भी सीवर व्यवस्था बंद हो रही है तो उसे सुचारु करवाएं तथा सीवरेज से निकलने वाले अवरोधकों को तुरंत उठवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed