फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   रैली के बाद अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे सेतिया, बोले- सीएम सिरसा आकर आश्वासन दें तो छोड़ देंगे धरना

रैली के बाद अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे सेतिया, बोले- सीएम सिरसा आकर आश्वासन दें तो छोड़ देंगे धरना

Sun, 24 Feb 2019 10:58 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
रैली के बाद अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे सेतिया, बोले- सीएम सिरसा आकर आश्वासन दें तो छोड़ देंगे धरना
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा। बीजेपी युवा नेता एवं पूर्व उद्योग मंत्री के नाती गोकुल सेतिया ने रविवार को शहर के भगत सिंह चौक पर हुंकार रैली की। रैली में हजारों की संख्या में शहरवासी पहुंचे। रैली के माध्यम से गोकुल सेतिया ने सिरसा की विभिन्न समस्याओं को उठाया। इसके बाद सेतिया अनाज मंडी में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। गोकुल सेतिया का कहना है कि जब तक मुख्यमंत्री सिरसा आकर सिरसा की विभिन्न समस्याओं का निवारण व मांगों को पूरा नहीं करते उनका धरना जारी रहेगा।

भगत सिंह चौक पर रैली को संबोधित करते हुए गोकुल सेतिया ने कहा कि वे लोगों के लिए आवाज उठाते हैं, इसलिए उन्हें सनकी कहा जाता है। उन्होंने कहा कि यदि पब्लिक की बात रखना सनकी होना है तो वे सनकी कहलवाने को तैयार है। उन्होंने कहा कि उनके लिए पार्टी बाद में है और सिरसा की जनता पहले। गोकुल सेतिया ने सीएम का आह्वान करते हुए कहा कि वे एकबार सिरसा आएं और थेहड़ का अवलोकन करें। यहां सिरसा की 25 प्रतिशत आबादी रहती है। जिन्हें हर समय अपनी छत ढहने का भय बना रहता है। सीएम लोगों को इस भय से मुक्ति दिलाएं। इसके साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर करारी चोट की। उन्होंने कहा कि सिविल अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं। गरीब आदमी का प्राइवेट अस्पतालों में इलाज करवा पाना मुश्किल है। इसलिए सिरसा को एम्स की तर्ज पर अस्पताल मिलना चाहिए, आखिर सिरसा की जनता के स्वास्थ्य का सवाल है। रैली के बाद गोकुल सेतिया हजारों समर्थकों के साथ भगत सिंह चौक से सुभाष चौक, शहीद जगदेव सिंह चौक होते हुए मंडी पहुंचें। यहां पर उन्होंने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। उन्होंने अल्टीमेटम दिया कि जब तक सिरसा की जनता की मांगें पूरी नहीं हो जाती, जब तक सीएम खुद आकर मांगों को पूरा करने का आश्वासन नहीं देते, तब तक यह धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed