फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   151 grams of heroin recovered from car, two accused arrested

Sirsa News: कार से 151 ग्राम हेरोइन हुई बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

Thu, 03 Apr 2025 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 03 Apr 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
151 grams of heroin recovered from car, two accused arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। हरियाणा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की सिरसा यूनिट ने बुधवार रात को फ्रेंड्स कॉलोनी के पास एक कार से 151 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने कार सवार दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों की पहचान फतेहाबाद के हिजरावां कलां निवासी लखवीर सिंह उर्फ सोनी व काठ मंडी निवासी अनिल कुमार के रूप में हुई। आरोपी लखवीर सिंह के खिलाफ हरियाणा पंजाब व राजस्थान में तस्करी, शस्त्र अधिनियम, अपहरण, कुकर्म के केस दर्ज हैं। एचएनसीबी सिरसा यूनिट प्रभारी सब इंस्पेक्टर तरसेम सिंह ने बताया कि हरियाणा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की सिरसा यूनिट एएसआई गुरलाल सिंह नेतृत्व में हिसार रोड पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान फ्रेंड्स कॉलोनी के पास बिना नंबर की कार खड़ी मिली। कार के पास ही दो युवक खड़े थे। पुलिस की देखकर दोनों युवक कार में बैठ गए और स्टार्ट कर भागने की कोशिश करने लगे। टीम ने कार को घेर कर दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद पुलिस ने कार की तलाशी ली तो 151 ग्राम हेरोइन मिली।
विज्ञापन

सब इंस्पेक्टर तरसेम सिंह का कहना है कि बरामद हेरोइन की कीमत करीब 30 लाख रुपये हैं। आरोपियों के खिलाफ सिविल लाइन थाना में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed