फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   15 players from the district selected for state level competition

Sirsa News: राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए जिले से 15 खिलाड़ी चयनित

Fri, 09 Feb 2024 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 09 Feb 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
15 players from the district selected for state level competition
जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में विजेता ​​खिलाड़ियों  को सम्मानित करते हुए जिला  खेल अ​धिकारी
सिरसा। बरनाला रोड स्थित शहीद भगत सिंह स्टेडियम में वीरवार को जिलास्तरीय योग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें करीब 90 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इनमें से 15 खिलाड़ियों का राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया। हालांकि 54 खिलाड़ियों का प्रतियोगिता के लिए चयन किया जाना था लेकिन कम संख्या में प्रतिभागी होने के कारण मात्र 15 खिलाड़ी ही चुने जा सके।
विज्ञापन

शहीद भगत सिंह स्टेडियम में वीरवार सुबह 9 बजे योग खिलाड़ी एकत्रित होना शुरू हुए। प्रतियोगिता शुरू होने से पहले खिलाड़ियों का पंजीकरण किया गया। उसके बाद करीब 11 बजे प्रतियोगिता आरंभ हुई। प्रतियोगिता में 9 वर्ष से लेकर 28 वर्ष तक के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। जिलास्तरीय प्रतियोगिता में 9 से 14, 14 से 18 व 18 से 28 वर्ष तक के खिलाड़ियों के तीन आयु वर्ग बनाए गए। प्रत्येक आयु वर्ग से 9 महिला व 9 पुरुष खिलाड़ियों का चयन होना था।
विज्ञापन

खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में दिखाई कम रूचि
जिला खेल विभाग की ओर से आयोजित जिलास्तरीय योगासन प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने कम रूचि दिखाई। जिला स्तर पर आयोजित इस प्रतियोगिता में सिर्फ 90 खिलाड़ियों ने ही हिस्सा लिया। जबकि प्रतियोगिता में खिलाड़ियों की अनुमानित संख्या 500 मानी जा रही थी और इनमें से 54 खिलाड़ियों का चयन किया जाना था, लेकिन संख्या कम होने के चलते 15 का ही चयन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये चार प्रतिस्पार्धाओं में लिया हिस्सा

- ट्रेडशिनल योगासन
- आरर्टिस्टीक योगासान पेयर

- आरर्टिस्टीक योगासान सिंगल
- तालबद्ध योगासन पेयर

इस प्रकार रहे प्रतियोगिता के परिणाम
ट्रेडशिनल योगासन,
पुरूष, 9 - 14
- चवान जाखड़, प्रथम
- रोहित जाखड़, द्वितीय
- गौरव, तृतीय
आयु वर्ग 14 - 18
- मनीष, प्रथम
- आशीष, द्वितीय
- अंकित, तृतीय

आयु वर्ग 18 - 28
- अंश, प्रथम
- केवल कृष्ण, द्वितीय
- साहिल, तृतीय


महिला, 9 - 14
- पूजा, प्रथम
- ऐना, द्वितीय
- रूकशाना, तृतीय


18 - 28
- मोनिका, प्रथम
- ममता, द्वितीय
- सुदेश, तृतीय




शहीद भगत सिंह स्टेडियम में वीरवार को जिलास्तरीय योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें करीब 90 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
- शमशेर सिंह, जिला खेल अधिकारी, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article