फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   15 Khatara buses reached Sirsa depot, rusted body, holes in the floor and torn seats.

Sirsa News: सिरसा डिपो में पहुंचीं 15 खटारा बसें, जंग खा चुकी बॉडी, फर्श में छेद व सीटें फटीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
15 Khatara buses reached Sirsa depot, rusted body, holes in the floor and torn seats.
बस स्टैंड परिसर में खड़ी जंग लगी बस।
सिरसा। रोडवेज डिपो से बीएस-6 मानक की 15 बसें लेकर यहां बीएस-3 व 4 मानक की बसें भेजी गई हैं। ये बसें खटारा हो चुकी हैं। इन बसों की बॉडी जंग खा चुकी है और टायर भी कंडम हैं। वहीं, बीएस-6 मानक की 15 बसें डिपो से जाने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ सहित एनसीआर क्षेत्र के रूट प्रभावित हो रहे हैं। इसके चलते लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन


सिरसा डिपो में 230 बसें हैं। इनमें से 50 बसें बीएस-6 मानक की हैं। इन्हें लंबे रूट पर चलाया जा रहा है। हाल ही में सिरसा डिपो की ओर से बीएस-6 मानक की 5 बसें दादरी और 10 बसें भिवानी भेजी गई हैं।
विज्ञापन


यहां से सिरसा डिपो को बीएस-3 व 4 मानक की बसें मिली हैं। ये बसें 2012 व 13 मॉडल की हैं। इनकी बाॅडी जंग खा चुकी है। बसों के अंदर का फर्श भी जर्जर हो चुका है। सीटें फटी पड़ी हैं। ऐसे में इन बसों में यात्रियों का सफर करना खतरे से खाली नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यशाला में काम कर रहे कर्मचारी ने बताया कि इन बसों की मरम्मत करने में काफी अधिक समय लगेगा। इसके साथ ही डिपो पर खर्च का भार बढ़ा है।

करनाल व कुरुक्षेत्र डिपो को भी भेजी गई थी 10 बसें : तीन माह पहले भी परिवहन निगम ने सिरसा डिपो से बीएस-6 मानक की 10 बसें करनाल व कुरुक्षेत्र डिपो भेजी थी। इसके बाद बदले में सिरसा डिपो को 20 बसें तो मिली हैं, लेकिन यह बसें बीएस-4 थी। पुरानी बसें होने के कारण इनको दिल्ली, चंडीगढ़ व एनसीआर क्षेत्र में नहीं भेजा जा सकता था। ऐसे में अब 15 ओर बसें डिपो से कम होने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ सहित कई लंबे रूट प्रभावित हो रहे हैं। कर्मचारियों ने खस्ताहाल बसों को बदलने की मांग की है।
रोडवेज कर्मचारी यूनियन जता चुकी है विरोध
सिरसा डिपो में पहुंची बीएस-3 बसें पर रोडवेज कर्मचारी यूनियन भी अपना विरोध जता चुकी है। सिरसा डिपो के प्रधान रिछपाल संधू ने बताया कहा कि चंडीगढ़, दिल्ली व एनसीआर क्षेत्र में जाने के लिए बीएस-6 मानक की बस जरूरी है। सिरसा डिपो में जो बीएस-3 और 4 तकनीक की बसें आई हैं। इन्हें ठीक करने और इनकी अन्य मरम्मत को लेकर काफी अधिक समय लगेगा। यह बसें बेहद अधिक खराब हैं।

रोडवेज डिपो से बीएस-6 मानक की 15 बसें लेकर यहां बीएस-4 मानक की बसें भेजी गई हैं। इन बसों में सुधार किया जा रहा है। एनसीआर क्षेत्र के रूटों पर कोई प्रभाव अभी नहीं पड़ा है। वहीं, पानीपत में पीएम की रैली में 14 बसें भेजने की मांग हमारे पास आई है। इसको लेकर प्रक्रिया जारी है। सुधीर, ट्रैफिक इंचार्ज, सिरसा डिपो


पानीपत रैली में जाएंगी 14 बसें
पानीपत में नौ दिसंबर को होने वाली प्रधानमंत्री की रैली में सिरसा रोडवेज डिपो से 14 बसे भेजी जाएंगी। 10 बसें स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को लेकर जाएंगी, जबकि 4 बसें एलआईसी की ओर से बुक की गई हैं। इसके लिए परिवहन विभाग अपने प्रक्रिया पूरी करने में लगा है। विभागीय अधिकारियों ने दावा कि है कि इन बसों के रैली में जाने से कोई ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ेगा।

बस स्टैंड परिसर में खड़ी जंग लगी बस।

बस स्टैंड परिसर में खड़ी जंग लगी बस।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed