{"_id":"59343d064f1c1b412c8b459b","slug":"149659573116-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज फिर हो सकता है रोडवेज का चक्का जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज फिर हो सकता है रोडवेज का चक्का जाम
Updated Sun, 04 Jun 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज फिर हो सकता है रोडवेज का चक्का जाम
सिरसा। प्राइवेट परमिट नीति के विरोध में सोमवार को भी रोडवेज का चक्का जाम होने की संभावना है। इसको लेकर रोडवेज यूनियन की प्रदेशस्तरीय कमेटी की बैठक रविवार शाम को शुरू हुई है। यूनियन द्वारा पूर्व से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को रोडवेज का चक्का जाम किया जाना था।
अब यूनियन की ओर से बैठक के बाद सभी जिलों में आंदोलन के दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। इसको लेकर यूनियन के सदस्य पूरी तरह से तैयारी में हैं। आज रात्रि 12 बजे के बाद रोडवेज की बसों को नहीं चलने दिया जाएगा। यदि बैठक में मामले का समाधान निकल गया तो चक्का जाम को स्थगित भी किया जा सकता है। यूनियन के नेता मदन लाल खोथ ने बताया कि प्रदेश स्तरीय कमेटी के फैसले का इंतजार है अब जो भी निर्देश आएंगे उसी के अनुसार आंदोलन किया जाएगा। बता दें कि प्राइवेट परमिट के विरोध में रोडवेज कर्मचारी कई बार चक्का जाम कर चुके हैं। उधर, प्राइवेट परमिट धारक हाई कोर्ट के निर्देशों की प्रति लेकर बसें चलाने के मूड में हैं। ऐसी स्थिति में टकराव की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता।