{"_id":"5cb4cae6bdec221455450196","slug":"141555352294-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फार्म अपलोड के लिए चार आईडी हुई बंद, 1400 फार्म अभी पेंडिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फार्म अपलोड के लिए चार आईडी हुई बंद, 1400 फार्म अभी पेंडिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। अनाज मंडी सिरसा में 12 अप्रैल तक किसानों ने ऑनलाइन फार्म जमा करवाए थे। किसानों के फार्म अभी तक अपलोड नहीं हो पाए हैं। किसान अपने फार्म का पता करने मार्केट कमेटी पहुंच रहे हैं। लेकिन उन्हें अपने जमा कराए गए फार्म भी नहीं मिले। वहीं सोमवार सुबह ऑन लाइन रजिस्ट्रेशन की चार आई डी बंद हो गई। जिस कारण से बचे हुए किसानों के आवेदन अपलोड नहीं किए जा सके। चारों आईडी बंद कर दी गई हैं। अभी तक 1400 के करीब आवेदन अपलोड के लिए पेंडिंग हैं। अब जब आईडी चलेगी तभी बचे हुए किसानों का रजिस्ट्रेशन हो पाएगा।
वहीं माधोसिंघाना के किसान सागर शर्मा ने बताया कि उन्होंने 10 अप्रैल को अपने फार्म जमा करवाए थे। लेकिन अभी तक कोई मैसेज नहीं आया है। जब हम यहां फार्म देखने पहुंचे तो हमें यहां पर हमारे फार्म ही नहीं मिले। जब हमने कर्मचारियों से बात कि तो कभी कहीं तो कभी कहीं भेजते रहे। लेकिन कोई समाधान नहीं हो पाया। खाई शेरगढ़ के किसान सुखदेव ने बताया कि उसने गांव से ही फार्म भरवाया था, जब कोई फोन पर मैसेज नहीं आया तो वह खुद मार्केट कमेटी आया और फार्म दोबारा भर कर गया। लेकिन दोबारा भरने के बाद भी कोई मैसेज नहीं आया। अब आने पर कर्मचारियों ने बताया कि जमीन की फर्द लगानी पडे़गी। जब 11 अप्रैल को कमेटी कर्मचारियों को ही वेरिफिकेशन के ऑर्डर दे दिए थे। जिस कारण से किसानों ने पटवारी से वेरिफिकेशन नहीं करवाई तथा अब कर्मचारियों कहना है कि पटवारी ही वेरीफाई करेगा। किसानों को वेरिफिकेशन के लिए वापस पटवारी के पास भेजा जा रहा है। वहीं किसान अनुकांत ने बताया कि सारे कागजात जमा करवाने के बाद भी उसका रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है तथा कोई फार्म भी यहां नहीं मिल रहा है।
हमने मुख्यालय में आईडी बंद होने की सूचना दे दी है। जल्द ही आईडी चालू कर दी जाएगी। अभी तक 1400 के करीब फार्म पेंडिंग हैं। आईडी मिलते ही जल्द ही पूरे किए जाएंगे।
विज्ञापन
- विकास सेतिया, सचिव, मार्केट कमेटी, सिरसा।