फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   सोशल साइट पर सक्रिय रहकर क्राइम कंट्रोल करने में जुटे एसएसपी

सोशल साइट पर सक्रिय रहकर क्राइम कंट्रोल करने में जुटे एसएसपी

Tue, 15 May 2018 11:16 PM IST
Updated Tue, 15 May 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
सोशल साइट पर सक्रिय रहकर क्राइम कंट्रोल करने में जुटे एसएसपी
एसपी के फेसबुक अकाउंट पर आई शिकायत, एक घंटे में तांत्रिक और अवैध रूप से शराब विक्रेता पकड़े
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा।
सोशल साइट के माध्यम से सिरसा में क्राइम कंट्रोल करने की रणनीति पर पुलिस ने कार्य शुरू कर दिया है। नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक हामिद अख्तर ऑपरेशन प्रबल प्रहार को सफल बनाने के लिए सीधा शहर की जनता से संवाद कर रहे हैं। एसएसपी सिरसा नाम से फेसबुक अकाउंट पर जनता की आई शिकायतों पर एसएसपी ने कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। सोमवार को सिरसा निवासी एक शख्स ने एसएसपी के फेसबुक अकाउंट पर एक फोटो अपलोड करके कमेंट लिखकर बताया कि ये आदमी सरेआम लोगों को बेवकूफ बना रहा है। उखाड़ लो जो उखाड़ना है इसका। इसके बाद उक्त शख्स ने एसएसपी को शिकायत देते हुए कमेंट लिखा कि वाल्मीकि चौक पर कई सालों से सरेआम आधे रेट पर इंग्लिश शराब बेची जा रही है, सारे सिरसा को पता है इसका। कुछ ही देर में एसएसपी हामिद अख्तर ने कमेंट कर जवाब देते हुए लिखा कि एक्शन लिया जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने एक्शन मोड में आते हुए दोनों मामलों में कार्रवाई की। एसएसपी के फेसबुक अकाउंट से अब तक डेढ़ हजार से अधिक जिलावासी जुड़ चुके हैं।

पहला मामला:
शर्तिया प्रेम विवाह करवाने का दावा वाले दो तांत्रिक गिरफ्तार
फेसबुक पर आई पहली शिकायत पर कार्रवाई करते हुए दो पाखंडी तांत्रिकों को दबोचा। पुलिस ने इन पाखंडियोंका शिकार बने व्यक्ति की शिकायत पर उनके खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज करके मंगलवार को अदालत में पेश किया गया। शिकायतकर्ता हरबंस लाल शहर की पीर बस्ती का वासी है। उसका कहना है कि उसने सूरतगढ़िया चौक पर एक पंपलेट देखा, उस पर लिखा था कि रूठी प्रेमिका मनाने, शर्तिया प्रेम विवाह करवाने, कर्ज से मुक्ति व शारीरिक कमजोरी को दूर करें। पंपलेट पर लिखे मोबाइल नंबर पर जब हरबंस ने संपर्क किया तो उक्त लोगों ने उसे जगदेव चौक स्थित एक दुकान में बुला लिया। उक्त दोनों ने अपना नाम नसीम और मोहसीन वासी मुजफ्फरनगर बताया। दोनों ने हरबंस से कहा कि ‘तुम्हारी बीमारी हम समझ गए हैं केवल 500 रुपये लगेंगे, आज 200 रुपये जमा करवा दो इलाज कर देंगे। हरबंस ने 100-100 रुपये के दो नोट मोहसीन को दिए। नसीम ने उसे अपने पास बिठाकर उसका हाथ अपने हाथ में लेकर कुछ मंत्र पढ़े और कहा की बाकी कल करेंगे, तुम कल ठीक हो जाओगे। हरबंस ने उनसे कहा कि उसे मंत्र के बाद कोई फर्क नहीं पढ़ा है, दोनों ने उससे दो सौ रुपये ऐंठ उसे धमका कर भगा दिया। दोनों आरोपियों को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन


दूसरा मामला:
वाल्मीकि मोहल्ले में पुलिस ने की छापामारी
सोशल साइट पर मिली दूसरी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए शहर थाना प्रभारी अमित बैनीवाल के नेतृत्व में पुलिस ने शाम को वाल्मीकि मोहल्ले में छापामारी शुरू की। जिस स्थान पर शराब बेच जाने की सूचना थी वहां पर पुलिस को कुछ नहीं मिला। शहर थाना प्रभारी अमित बैनीवाल ने बताया कि उक्त जगह पर पहले छापामारी कर शराब बेचने वालों के खिलाफ चालान किया गया था। इन लोगों के खिलाफ कई केस दर्ज किए जा चुके हैं। शहर में किसी भी जगह पर शराब की तस्करी व अवैध बिक्री नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाखंडियों से दूर रहें शहरवासी
शहरवासी पाखंडी तांत्रिकों के बहकावे में न आए। यह केवल लोगों को ठगी का ही शिकार बनाते हैं। ऐसे लोगों की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि ऐसे लोगों पर शिकंजा कसा जा सके। सोशल साइट के जरिए जिलावासियों से जुड़कर उनके सहयोग से असामाजिक तत्वों का पता लगाकर उन पर आसानी से नकेेल कसी जा सकती है। ऑपरेशन प्रबल प्रहार आमजन के सहयोग से ही सार्थक होगा। हर शिकायत पर कार्रवाई होगी चाहे वो सोशल मीडिया के माध्यम से आए।
- हामिद अख्तर, पुलिस अधीक्षक सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed