फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   बिना लेट फीस के महाविद्यालय में प्रवेश 14 तक

बिना लेट फीस के महाविद्यालय में प्रवेश 14 तक

Tue, 11 Jul 2017 12:11 AM IST
Updated Tue, 11 Jul 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
बिना लेट फीस के महाविद्यालय में प्रवेश 14 तक
बिना लेट फीस के महाविद्यालय में प्रवेश 14 तक
विज्ञापन

ऐलनाबाद। चौ. मनीराम झोरड़ राजकीय महाविद्यालय नए सत्र में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों की सुविधा के लिए छुट्टी के दिन भी खुला रहा और विद्यार्थियों को प्रवेश दिया।

शनिवार व रविवार को बैंक में छुट्टी होने के कारण विद्यार्थियों की प्रवेश फीस भी महाविद्यालय में ही जमा करवाई गई। प्राचार्य डॉ. प्रेमचंद कंबोज ने बताया कि बी.ए./बी.कॉम प्रथम वर्ष में नए प्रवेश पत्रों के लिए मंगलवार से पुन: ऑनलाइन पोर्टल खुलने की संभावना है जिससे प्रवेश लेने से वंचित रह गए विद्यार्थी अपने प्रवेश पत्र जमा करवा सकेंगे। उन्होंनेे बताया कि बी.ए./बी.कॉम द्वितीय व तृतीय वर्ष के लिए भी प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। द्वितीय व तृतीय वर्ष में 14 जुलाई तक बिना लेट फीस प्रवेश लिया जा सकता है। लेट फीस के साथ 19 जुलाई तक दाखिले लिए जा सकेंगे। उसके बाद द्वितीय और तृतीय वर्ष में प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 30 जून तक जिन विद्यार्थियों ने प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए ऑनलाइन फार्म भरा था और उनमें कुछ त्रुटियां रह गईं थी। वे महाविद्यालय कार्यालय में संपर्क करके अपनी त्रुटियां दूर करवा सकते है, ताकि अगली सूची में उनका नाम आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed