{"_id":"64e3ab6615349e1a52034c6f","slug":"14-lakh-rupees-and-nine-tolas-gold-jewelery-stolen-from-closed-house-sirsa-news-c-128-1-shsr1023-4664-2023-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: बंद मकान से 1.4 लाख रुपये व नौ तोले सोने के आभूषण चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: बंद मकान से 1.4 लाख रुपये व नौ तोले सोने के आभूषण चोरी
Mon, 21 Aug 2023 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 21 Aug 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
मकान में चोरों की ओर से खोली गई अलमारी और बिखरा पड़ा सामान। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली। शहर के वार्ड नंबर एक में स्थित खूह वाली गली निवासी एक अध्यापक के बंद पड़े मकान से चोर लाखों रुपये की नकदी व आभूषण चुरा ले गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस अब मामले की जांच में जुटी है।
पीड़ित अध्यापक सोनू बजाज ने गोल बाजार पुलिस चौकी प्रभारी को लिखित शिकायत दी। इसमें बताया कि वह इस मकान में अपनी पत्नी अनीता बजाज के साथ रहते हैं और दोनों ही सर्विस में हैं। उसका भाई विनीत कुमार पिछले 10 दिनों से डीएमसी लुधियाना में उपचाराधीन है और उनकी माता जी भाई के पास रहती हैं। वह 4-5 दिन पहले लुधियाना गए थे, घर पर कोई मौजूद नहीं था। इस कारण चोर घर के कमरों के ताले तोड़ कर घर मेें घुस गए। चोर कमरों में रखी अलमारी के तालों को तोड़कर एक लाख 40 हजार रुपयों की नकदी और 9 तोले सोने के आभूषण चुरा ले गए। घर में हुई चोरी की घटना का पता सोमवार दोपहर को उस समय लगा जब पत्नी अनीता स्कूल की छुट्टी के बाद घर पहुंची। जब उसने घर का ताला खोला तो देखा कि घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। आस-पड़ोस में पता किया, लेकिन कोई पता नहीं चला।
सूचना मिलने पर गोल बाजार पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची। इसके अलावा शाम को ही शहर थाना प्रभारी डबवाली, सीआईए डबवाली व फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम ने मौका मुआयना कर साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
-- -- --
बॉक्स
दोपहर बाद चोरी की सूचना मिली थी और अभी-अभी इन्होंने शिकायत दी है। एफआईआर दर्ज कर जांच की जाएगी। एसएचओ सिटी डबवाली शैलेंद्र कुमार, सीआईए डबवाली तथा फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट औम प्रकाश सहित गोल बाजार पुलिस चौकी की टीम ने मौका मुआयना किया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-अजीत कुमार पीएसआई