फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   1368 farmers of 95 villages of the district got their losses registered on the e-compensation portal

Sirsa News: ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर जिले के 95 गांवों के 1368 किसानों ने दर्ज करवाया नुकसान

Tue, 22 Aug 2023 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 22 Aug 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
1368 farmers of 95 villages of the district got their losses registered on the e-compensation portal
गांव फरवाई में बाढ़ के कारण क्षतिग्रस्त हुआ मकान ।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा।
बाढ़ के कारण प्रभावित हुए जिले के 95 गांवों के किसानों अभी तक ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाया है। इसमें किसानों के खेत, मकान, ट्यूबवेल, खेत में बना कमरा सहित अन्य नुकसान हुआ है। इसका किसानों ने पहले मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाया गया। इसके बाद क्षतिपूर्ति पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन किया है। अभी सत्यापन के लिए अधिकारियों की टीम मौके पर नहीं पहुंची है। जांच के बाद ही किसानों व पीड़ित लोगों को मुआवजा मिलने की उम्मीद है। जिले के अब तक 1368 किसानों ने पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाया है।
ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए अब परिवार पहचान पत्र की आईडी मांगी जा रही है। कई किसानों व ग्रामीणों के पास इसका ओटीपी न पहुंचने के कारण उन्हें अभी भी दिक्कत आ रही है। लोग पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए परिवार पहचान पत्र में मोबाइल नंबर अपडेट कराने के लिए भी अब एक जगह से दूसरी जगह पर चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन

जुलाई में बाढ़ के कारण जिले के 10 गांवों में काफी अधिक नुकसान हुआ था। हालांकि राजस्व विभाग की ओर से घग्गर नदी के आसपास लगते गांवों के किसानों और ग्रामीणों को नुकसान की जानकारी दर्ज करवाने के लिए क्षतिपूर्ति पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाने की अपील की थी। अब तक जिले के 95 गांवों के 1368 किसानों ने 6414 एकड़ फसल के नुकसान की जानकारी पोर्टल पर दर्ज की। रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए अभी तक 25 अगस्त तक पोर्टल खुला रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन ब्लॉकों के किसानों की ओर से करवाया गया है रजिस्ट्रेशन
ब्लॉक, गांव, किसान, एकड़
सिरसा, 38, 1020, 4966
डबवाली, 5, 23, 144
ऐलनाबाद, 13, 83, 441
गोरीवाला, 4, 7, 30
कालांवाली, 13, 86, 211
नाथूसरी चोपटा, 9, 11, 32
रानियां, 13, 145, 587
--------
वर्जन
बाढ़ के कारण प्रभावित हुए किसानों व ग्रामीण क्षतिपूर्ति पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवा सकते है। पोर्टल 25 अगस्त तक खुला रहेगा। इसके पश्चात वेरिफिकेशन कर रिपोर्ट तैयार कर सरकार को भेजी जाएगी। किसान अपने खेत, मकान, ट्यूबवेल सहित अन्य जानकारी भी पोर्टल पर दर्ज कर सकते हैं। - सुरेश कुमार, जिला राजस्व अधिकारी, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed