{"_id":"6165d0ab8ebc3e05d25c06f2","slug":"13-new-ambulances-gathering-dust-in-the-hospital-for-a-month-problem-increased-due-to-ban-on-recruitment-of-drivers-sirsa-news-hsr6142678148","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक माह से अस्पताल में धूल फांक रही 13 नई एंबुलेंस, चालकों की भर्ती पर रोक लगने से बढ़ी समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक माह से अस्पताल में धूल फांक रही 13 नई एंबुलेंस, चालकों की भर्ती पर रोक लगने से बढ़ी समस्या
विज्ञापन
बस स्टैंड वर्कशार्प में खड़ी एंबुलेंस की तर्ज पर तैयार की रोडवेज बसें।
- फोटो : Sirsa
सिरसा। नागरिक अस्पताल में एक माह पहले पहुंची एंबुलेंसों के चालकों की भर्ती पर रोक लगने के कारण इन एंबुलेंसों का अभी संचालन नहीं हो पा रहा। विभाग की ओर से 13 नई एंबुलेंसों के लिए आउटसोर्सिंग प्रक्रिया के तहत 39 चालकों को भर्ती किया जाना था। लेकिन अब मुख्यालय ने भर्ती प्रक्रिया पर ही रोक लगा दी है। जिसके कारण सभी नई एंबुलेंस बीते एक माह से अस्पताल में खड़ी धूल फांक रही है। ऐसे में मरीजों को भी इस परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
वहीं दूसरी तरफ कोरोना काल के चलते स्वास्थ्य विभाग के पास एंबुलेंसों की संख्या कम होने के कारण रोडवेज के पास पहुंची पांच गुलाबी बसों को भी एंबुलेंस की तर्ज पर तैयार कर दिया गया था और इन बसों को स्वास्थ्य विभाग को सौंप दिया। जिसमें डॉक्टरों और मरीजों को लाने ले जाने में इस्तेमाल में लाया जा रहा था। ऐसे में बीते चार माह से स्थिति सामान्य होने के बाद इन बसों को पहले नागरिक अस्पताल में तो बाद में रोडवेज वर्कशाप में रोक दिया। मरीजों के इस्तेमाल में न लाए जाने के कारण यह नई बसें भी खड़ी है। जबकि सीटों में बदलाव न किए जाने के कारण इन बसों को यात्रियों के इस्तेमाल में भी नहीं लाया जा पा रहा। जिसके कारण यात्रियों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मुख्यालय ने पत्र जारी कर भर्ती प्रक्रिया पर लगाई है रोक
आशंकित तीसरी लहर को देखते हुए मुख्यालय की ओर प्रदेशभर में आवश्यकता अनुसार नई एंबुलेंसों को भेजा गया है। जिनमें सबसे अधिक 13 एंबुलेंस सिरसा को मिली थी। चालकों की भर्ती के लिए संबंधित एजेंसी को ठेका भी दे दिया गया। लेकिन आवेदनों के अधिक आने पर ठेकेदार ने भर्ती करने से इनकार कर दिया। जिसके कारण इस पर रोक लग गई। मुख्यालय ने आउटसोर्सिंग प्रक्रिया के तहत भर्ती न करने का पत्र जारी किया है और भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगा दी गई।
विज्ञापन
चालकों की भर्ती होने के बाद मरीजों को मिलेंगी सुविधा
जिले में फिलहाल कुल 23 एंबुलेंस हैं, इनमें 11 बीएलएस, दो किलकारी व 10 पीटीए में शामिल है। 13 नई एंबुलेंस पहुंचने के बाद विभाग के पास 36 एंबुलेंस हो जाएंगी। जिसके चलते मरीजों को बेहतर सुविधा मिल पाएंगी। नई एंबुलेंसों के संचालन होने पर गर्भवती महिलाओं को इसका सबसे अधिक लाभ मिलेगा। इससे पहले मरीजों को काफी समय तक एंबुलेंस का इंतजार करना पड़ता है।
13 नई एंबुलेंस चालकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई थी लेकिन मुख्यालय से पत्र आने पर इसे रोक दिया गया है। मुख्यालय से आदेश आने के बाद भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। भर्ती के लिए मुख्यालय को जानकारी भी दी गई है।
-डॉ. मनीष बांसल, सीएमओ, सिरसा