फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   13 cm plot allotted

Sirsa News: मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2.0 के तहत ड्रा, 13 लाभार्थियों को मिले 100-100 गज के प्लॉट

Tue, 14 Apr 2026 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 14 Apr 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
13 cm plot allotted
पंचायत भवन में ड्रा निकालते हुए अ​धिकारी। डीआईपीआरओ
- पंचायत भवन में निकाला गया ड्रॉ
विज्ञापन

फोटो -- 4

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरतमंद परिवारों को आवासीय सुविधा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से चलाई जा रही मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2.0 के तहत सोमवार को पंचायत भवन में प्लॉट आवंटन के लिए ड्रॉ निकाला गया। ड्रॉ की पूरी प्रक्रिया अतिरिक्त उपायुक्त अर्पित संगल के दिशा निर्देशन में सम्पन्न हुई। इस दौरान डीडीपीओ बलजीत सिंह और बीडीपीओ हरीश सहित संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे।


अतिरिक्त उपायुक्त अर्पित संगल ने बताया कि योजना के तीसरे चरण के अंतर्गत पात्र परिवारों को 100-100 वर्ग गज के आवासीय प्लॉट प्रदान किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में खंड नाथूसरी चोपटा के गांव रामपुरा नवाबाबाद के कुल 13 पात्र लाभार्थियों के लिए ड्रॉ निकाला गया। सभी को 100-100 वर्ग गज के प्लॉट आवंटित किए गए।
विज्ञापन



अतिरिक्त उपायुक्त अर्पित संगल ने कहा कि राज्य सरकार की यह महत्वाकांक्षी योजना ग्रामीण क्षेत्रों के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो रही है। जिन परिवारों के पास अपना घर या जमीन नहीं है, उन्हें इस योजना के माध्यम से सरकार पंचायती जमीन पर आवासीय प्लॉट उपलब्ध कराए जा रहे हैं ताकि वे अपने घर का निर्माण कर सकें और सम्मानपूर्वक जीवन जी सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed