फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   ऑनलाइन होने के बावजूद भी अभिभावकों को बीईओ कार्यालय के काटने पड़ रहे चक्कर

ऑनलाइन होने के बावजूद भी अभिभावकों को बीईओ कार्यालय के काटने पड़ रहे चक्कर

Sat, 20 Apr 2019 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
ऑनलाइन होने के बावजूद भी अभिभावकों को बीईओ कार्यालय के काटने पड़ रहे चक्कर
134-ए : 3740 में से 2654 बच्चे हुए परीक्षा में पास, 1310 फेल
विज्ञापन

अभिभावक रात भर एसएमएस का करते रहे इंतजार, अगले दिन सुबह लगाई सूची
जिले में 3740 बच्चों ने दी थी परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा। नियम 134 ए के तहत निजी स्कूलों में दाखिले का परीक्षा परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिया गया। इसके तहत जिले में 3740 बच्चों ने परीक्षा दी थी। इस परीक्षा में 2654 बच्चे परीक्षा में पास हुए तथा 1310 बच्चे परीक्षा में फेल हो गए। पास बच्चों में कुछ सरकारी स्कूल के बच्चे हैं जिनकी परीक्षा नहीं हुई थी। उनके दाखिले कक्षा परिणाम के हिसाब से किए जाएंगे। अब अभिभावकों के पास शनिवार को फोन पर संदेश आएगा कि उनके बच्चे का किस स्कूल में दाखिला हुआ है।
शिक्षा विभाग ने परीक्षा परिणाम 18 अप्रैल को वीरवार शाम छह बजे परिणाम घोषित करना था, लेकिन किसी तकनीकी खराबी के चलते शाम को परिणाम घोषित नहीं कर पाए। पहले तो अभिभावक सूची का इंतजार करते रहे, लेकिन जब दोपहर तक सूची नहीं लगाई गई तो उन्हें रात तक एसएमएस से परीक्षा परिणाम की सूचना देने की बात कही गई। लेकिन अभिभावक रात भर परीक्षा परिणाम का इंतजार करते रहे। शुक्रवार सुबह 10 बजे ही बीईओ कार्यालय में परिणाम की सूची लगा दी। बीईओ कर्मचारियों ने वीरवार को कार्यालय पहुंचे सभी अभिभावकों को बताया था कि बच्चों का परिणाम शाम छह बजे तक मैसेज के द्वारा आ जाएगा। अभिभावक भीमसैन ने बताया कि हम सारी रात मैसेज का इंतजार करते रहे। लेकिन कोई भी मैसेज नहीं मिला। सुबह 10 बजे बीईओ कार्यालय में कर्मचारियों ने परिणाम की सूची लगा दी। परिणाम देखने के लिए सभी अभिभावक तथा बच्चे पहुंचे। अभिभावक संदीप, सुरेश तथा ज्योति ने बताया कि बच्चे सारी रात परेशान थे। हमें बोला गया था कि परिणाम मैसेज के द्वारा ही आएगा तथा बीईओ कार्यालय में आना नहीं पड़ेगा। जबकि हम वीरवार को भी आए थे और शुक्रवार को भी आना पड़ा। जबकि विभाग द्वारा बार बार बताया गया कि सारे काम ऑनलाइन होंगे। ऑनलाइन का कोई फायदा नहीं है। इसमें समय तथा पैसे खर्च हुए है।
विज्ञापन

ना फेल में नाम ना ही पास में अभिभावक हो रहे परेशान--
वहीं दस से ज्यादा बच्चों को अपने परिणाम ना ही तो पास सूची में मिले तथा ना ही फेल सूची में। अभिभावक राकेश ने बताया कि उसकी बेटी स्नेहा का किसी भी सूची में नाम नहीं है। जब बीईओ कार्यालय में पता किया तो उन्होंने ऑनलाइन परिणाम निकाल कर दिया। वहीं सुनील तथा अभिभावक रिया की भी यही समस्या रही, जिसके बाद उन्हें बीईओ कार्यालय से परिणाम जारी करके दे दिया गया। जिसमें कुछ पास मिले तो कुछ फेल।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉट्स--
वीरवार शाम को तकनीकी खराबी के चलते हम परिणाम घोषित नहीं कर पाए। हमें रात 8 बजे मैसेज मिला की परिणाम की सूची लगानी है। हमें जो मुख्यालय से हिदायतें मिली हम उसी के अनुसार कार्य कर रहे हैं। सुबह हमने बीईओ कार्यालय में सूची लगा दी है। सूची में नाम ना होने वाले बच्चों का परिणाम ऑनलाइन निकाल कर दे रहे हैं। बच्चों को दाखिला स्कूल केे लिए शनिवार शाम को फोन पर ही मैसेज आएगा। हमारी कोशिश यही रहती है कि कोई अभिभावक परेशान ना हो तथा हम उचित सहयोग करेंगे। निजी स्कूलों ने अपनी दाखिला संख्या सूची पूरी कर ली है तथा कुछ स्कूल गैर मान्यता प्राप्त हैं, उनमें दाखिले नहीं करवाए जाएंगे। जिन अभिभावकों ने अभी तक दस्तावेज की जांच नहीं कराई है, वह जल्दी करवा लें।
--सुशील शर्मा, नोडल अधिकारी
फोटो -- 12 व 13134ए के लिए अपडेट
134 ए का 23 को निकाला जाएगा पहला ड्रा
कक्षा पास फेल कुल
दूसरी 505 150 655
तीसरी 410 154 564
चौथी 298 192 490
पांचवीं 253 204 457
छठी 319 180 499
सातवीं 299 115 414
आठवीं 232 135 367
नौवीं 211 123 334
दसवीं 102 43 145
12वीं 25 14 39
कुल 2654 1310 3964
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed