फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   सात छात्र नेताओं के खिलाफ कार्रवाई के लिए सीडीएलयू ने विभागों को भेजे नोटिस, नोटिस बोर्ड पर अन्य छात्रों को एंटी एकेडमिक एक्टिवि

सात छात्र नेताओं के खिलाफ कार्रवाई के लिए सीडीएलयू ने विभागों को भेजे नोटिस, नोटिस बोर्ड पर अन्य छात्रों को एंटी एकेडमिक एक्टिवि

Tue, 11 Sep 2018 02:29 AM IST
Updated Tue, 11 Sep 2018 02:29 AM IST
विज्ञापन
सात छात्र नेताओं के खिलाफ कार्रवाई के लिए सीडीएलयू ने विभागों को भेजे नोटिस, नोटिस बोर्ड पर अन्य छात्रों को एंटी एकेडमिक एक्टिवि
सुबह पौने नौ बजे छात्र नेताओं के प्रवेश पर लगाया प्रतिबंध, छात्रों ने लीगल एडवाजर बुलाने को कहा तो खुल गए दरवाजे
विज्ञापन

सिरसा। सीडीएलयू प्रशासन की ओर से सोमवार सुबह प्रदर्शनकारी छात्रों के प्रवेश करने पर प्रतिबंध लगा दिया। इसके बाद जब छात्रों ने लीगल एडवाइज को बुलाने की बात कही तो आधे घंटे बाद दरवाजे खोल दिए गए। वहीं सीडीएलयू प्रशासन ने सात छात्र नेताओं के खिलाफ उनके विभाग को अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के लिए पत्र जारी किया है। इसके अलावा सभी विभागों में विद्यार्थियों के लिए नोटिस बोर्ड पर एंटी एकेडमिक एक्टिविटी में न भाग लेने के लिए पत्र लगाए है। उधर, पुलिस ने वीसी को सुरक्षा के लिए एक सरकारी गनमैन उपलब्ध करवाया है।
जानकारी के अनुसार सीडीएलयू में सोमवार को बीपीएड और डीपीएड कोर्स की मान्यता को लेकर प्रदर्शनकारी छात्रों की एंट्री पर बैन लगा दिया। छात्र सुबह पौने नौ बजे गेट पर पहुंचे तो सुरक्षा कर्मचारियों ने कहा कि वे दाखिल नहीं हो सकते। क्योंकि विश्वविद्यालय ने उनके प्रवेश करने पर प्रतिबंध लगा दिया। छात्र अनिल कसवां और जगसीर मान ने कहा कि वे स्टूडेंट्स है और विश्वविद्यालय उनकी एंट्री बैन नहीं कर सकता। यदि वे प्रवेश नहीं करने देंगे तो वे अपने लीगल एडवाइजर को बुला लेते हैं। सीडीएलयू प्रशासन के पास यह मैसेज भेजा गया तो आधे घंटे बाद छात्रों को प्रवेश दिया गया। इसके बाद छात्र एडम ब्लाक में धरना देने के लिए पहुंचे तो सीडीएलयू ने पुलिस बुला ली। एचएचओ विनोद काजला ने छात्रों को एडम ब्लाक में प्रदर्शन करने से रोक दिया। एसएचओ ने छात्रों को समझाया कि वे सीडीएलयू के साथ बातचीत करके अपना प्रदर्शन खत्म करें। एसएचओ के समझाने पर छात्रों ने एडम ब्लाक में प्रदर्शन नहीं किया।
विज्ञापन

छात्रों ने सीटीएम को सौंपा डीसी के नाम का ज्ञापन
विद्यार्थियों ने बताया कि वे छात्रावासों में शांति पूर्ण ढंग से रहते है पर चेकिंग के नाम पर पिछले तीन चार दिनों से उन्हें परेशान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कार्यकारी रजिस्ट्रार शाम को पुलिसकर्मी लेकर चेकिंग करने के नाम पर छात्रों को प्रताड़ित कर रहे है। देर रात को फिर नींद से जगाकर चेकिंग की जाती है। उन्होंने कहा कि वे सीडीएलयू के छात्र है किसी संगठन के आतंकवादी नहीं है। उन्होंने कहा कि छात्राओं को भी हिदायत दी गई है कि वे धरना प्रदर्शन में शामिल नहीं हों। उन्होंने बताया कि छात्रावास की चेकिंग के समय वार्डन को भी विश्वास में नहीं लिया जाता। छात्र नेता दयानंद शर्मा ने कहा कि सीडीएलयू के वीसी और कार्यकारी रजिस्ट्रार चेकिंग के नाम पर स्टूडेंट्स को तंग कर रहे हैं। इस दौरान छात्रों ने नगराधीश शंभू को उपायुक्त के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आश्वासन दिया है कि रजिस्ट्रार से इस संबंध में बात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र नेताओं के विभागों को कार्रवाई के लिए भेजे नोटिस,
सीडीएलयू मेें प्रदर्शन में भाग ले रहे सात छात्र नेताओं के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने विभाग को नोटिस जारी कर दिया। ये सात छात्र नेता अनिल कसवां एमए हिंदी, जगसीर मान एलएलबी, दयानंद शर्मा मास कम्युनिकेशन, कर्ण कसवां पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, प्रवीण अत्री एमए हिंदी, अमृत मान एमए पंजाबी, अमित जमालिया ला विभाग का नाम शामिल है। इनके विभागों को सूचित किया गया कि ये छात्र नेता सीडीएलयू का शैक्षणिक माहौल खराब कर रहे हैं, इसलिए इनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए। साथ ही सीडीएलयू ने नोटिस बोर्ड पर पत्र चिपकाकर छात्रों को एंटी एकेडमिक,एंटी सोशल एक्टिविटी में छात्र शामिल न हो, अन्यथा अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। सीडीएलयू प्रशासन ने एचओडी को बुलाकर उनके विभागों के प्रदर्शनकारी छात्रों के नाम भी पूछे। वहीं सीडीएलयू ने पुलिस को आठ सिंतबर 15 छात्र नेताओं के खिलाफ एक्ट अनुसार कार्रवाई के लिए लिखा है। हालांकि इस सूची में से कुछ नेता बाद में प्रदर्शन में भाग लेने नहीं आए और कुछ छात्र सीडीएलयू के साथ समझौता करके चले गए।
प्रदर्शन करने वाले 6 प्रदर्शनकारी छात्र अब सीडीएलयू के पाले में
22 अगस्त से धरने में भाग ले रहे और वीसी आफिस में प्रदर्शन करने वाले 6 छात्र अब सीडीएलयू के पक्ष में है। इन छात्रों में नवीन, प्रदीप, गगनदीप, विकास, गुरपिंद्र, रोशन कुलडियां के नाम शामिल है। छात्रों ने सीडीएलयू को लिख कर दिया है कि वे प्रदर्शनकारी छात्रों के साथ नहीं है। वे विश्वविद्यालय के मान्यता संबंधी आश्वासनों से संतुष्ट है और हम अपना नाम हड़ताल से वापिस लेते हैं। इसलिए यदि कोई भी प्रदर्शनकारी गलत कार्रवाई करता हैं तो उसमें उनका कोई भूमिका नहीं होगी।

कोट्स
हमने सात छात्रों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए विभागाध्यक्ष को लिखा है। साथ ही नोटिस बोर्ड पर भी छात्रों को एंटी एकेडमिक एक्टिविटी और एंटी सोशल एक्टिविटी में न शामिल होने की सूचना लगाई है।
विजय कायत, वीसी, सीडीएलयू सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed