{"_id":"5ac28d324f1c1bbb618b522d","slug":"121522699570-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहरी पानी की मांग को लेकर किसानों ने सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहरी पानी की मांग को लेकर किसानों ने सौंपा ज्ञापन
Updated Tue, 03 Apr 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा।
भारतीय किसान संघ जिला सिरसा की बैठक सोमवार को नहर कॉलोनी में जिला प्रधान ओमप्रकाश की अध्यक्षता में हुई। बैठक में करीब छह गांवों के किसानों ने हिस्सा लिया। बैठक के उपरांत संघ के पदाधिकारियों ने भाखड़ा जल सेवाएं मंडल सिरसा के अधीक्षक अभियंता राजेश कुमार को मांगों से संबंधित एक ज्ञापन सौंपा।
अधीक्षक अभियंता को सौंपे गए ज्ञापन में मांग की गई है कि सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने रत्ताखेड़ा खरीफ चैनल का कार्य 31 दिसंबर 2017 तक पूरा करने का आश्वासन दिया था जो अभी तक पूरा नहीं हुआ है, जिसे शीघ्र पूरा किया जाए। इसके अलावा ओटू डील की सफाई कर जल धारण की क्षमता बढ़ाई जाए, रत्ताखेड़ा में पूरा पानी छोड़ा जाए, रंगोई खरीफ का पानी जो नहर आदि का दिया जाता है उसमें बहुत बड़े पैमाने पर चोरी हो रहा है या फिर ट्यूबवेलों में डाला जा रहा है जिससे आगे के गांव अरनियांवाली तक पिछले पांच साल में पानी पहुंचा ही नहीं। उन्होंने मांग की कि सिंचाई पानी चोरी पर रोक लगाई जाए, ताकि अंतिम छोर पर बसे किसानों के खेतों तक पानी पहुंच सके। संघ के जिला प्रधान ओमप्रकाश फौजी ने कालूआना खरीफ चैनल का काम काफी समय से बंद पड़ा है, उसे शीघ्र शुरू करवाने की मांग की।
भारतीय किसान संघ प्रदेश उपाध्यक्ष मदन कटारिया ने एसई को बताया कि सभी चैनलों में पानी ठीक प्रकार से मिले, इसके लिए जो जीवाईएल प्रोजेक्ट केंद्रीय जल संसाधन मंत्री को सौंपा गया है उस पर भी विभाग तत्परता से काम करे। उन्होंने कहा कि सिंचाई पानी की बढ़ती मांग को देखते हुए नहरों में भी सफाई आदि के उपरांत पूरा पानी टेल तक पहुंचाएं एसई ने किसानों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को शीघ्र हल करवाया जाएगा। इस मौके पर भारतीय किसान संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष मदन लाल कटारिया, जिला जैविक प्रमुख अमृतपाल शर्मा, सुभाष कस्वां, इंद्रजीत विनोद, रणबीर, नाथूराम, जगबीर, जगदीश, गजानंद आदि किसान मौजूद रहे।