फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   दसवीं के पहले पेपर में पकडे़ गए दस नकलची

दसवीं के पहले पेपर में पकडे़ गए दस नकलची

Fri, 09 Mar 2018 01:56 AM IST
Updated Fri, 09 Mar 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
दसवीं के पहले पेपर में पकडे़ गए दस नकलची
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा।
जिले के स्कूलों में वीरवार को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं की परीक्षाएं शुरू हुई। पहले दिन जिले के 93 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों ने अंग्रेजी विषय का पेपर दिया। इसके दौरान जिले व बोर्ड के उड़न दस्तों ने 10 नकलची भी पकड़ेे, जिनमें आदित्य हाई स्कूल के परीक्षा केंद्र पर 8 परीक्षार्थियों को नकल करते पकड़ा गया। जिन पर नकल का केस बना दिया गया।
पहले दिन की परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हो गई। परीक्षार्थियों ने बताया कि पेपर आसान होने के कारण अच्छे मार्क्स आ सकते हैं। वीरवार को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की 10वीं की परीक्षाएं शुरू हुई। पहले दिन परीक्षार्थी सुनील कुमार, गुरतेज, किरण, पूजा, प्रियंका, नीलू, मोनिका ने बताया कि अंग्रेजी विषय के पेपर को लेकर डर हो रहा था, लेकिन आसान पेपर के कारण सभी प्रश्न हल कर दिए। जिले में बोर्ड द्वारा बनाए गए 93 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्वक संपन्न हुईं। परीक्षा केंद्रों के बाहर पुलिस कर्मियों ने सुरक्षा चाक चौबंद रखी। परीक्षा केंद्रों के बाहर अभिभावकों का जमावड़ा लगा रहा। शिक्षा विभाग व प्रशासन द्वारा 16 उड़नदस्ते नकल रोकने के लिए तैनात किए गए। उन्होंने गस्त के दौरान 10 परीक्षार्थियों को नकल करते हुए पकड़ा।
विज्ञापन


16 उड़न दस्ते गठित किए
जिले के 93 परीक्षा केंद्रों पर दसवीं के बच्चों ने पहले दिन अंग्रेजी विषय की परीक्षा दी। परीक्षा शांति पूर्वक संपन्न हुई। प्रशासन और शिक्षा विभाग द्वारा नकल रोकने के लिए 16 उड़न दस्तों का गठन किया गया था। उन्होंने 10 परीक्षार्थियों को नकल करते हुए पकड़ा, जिनमें से 8 परीक्षार्थी आदित्य स्कूल से पकड़े गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रेणू देवी, नोडल अधिकारी जिला शिक्षा विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed