{"_id":"5a6791484f1c1ba1268b612f","slug":"121516736840-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद ने एक एक अधिकारी से पूछी विभाग की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद ने एक एक अधिकारी से पूछी विभाग की रिपोर्ट
Updated Wed, 24 Jan 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा।
सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी की अध्यक्षता में मंगलवार को स्थानीय लघु सचिवालय के बैठक कक्ष में जिला विकास एवं निगरानी कमेटी की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में विभिन्न योजनाओं के तहत करवाए गए विकास कार्यों तथा भविष्य में करवाए जाने वाले विकास कार्यों बारे समीक्षा की गई।
इस अवसर पर सांसद ने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की रिपोर्ट की समीक्षा करते हुए पानी की शुद्धता और ट्यूबवेल के लेवल के बारे में पूछा। अधीक्षक अभियंता जनस्वास्थ्य विभाग के के वर्मा ने बताया कि जिले में लगभग 246 ट्यूबवेल हैं, सभी के पानी की शुद्धता की जांच में पाया गया कि ट्यूबवेल के पानी में 500 से 1500 तक टीडीएस होते हैं जो पीने के लिए हानिकारक नहीं होते। अधीक्षक अभियंता ने बताया कि 13 गांवों के ट्यूबवेलों के पानी का टीडीएस ज्यादा होने के कारण उन पर कार्य किया जा रहा है तथा जिले के पानी को फ्लोराइड मुक्त कर दिया गया है।
सांसद ने कहा कि जिले में सड़कों की मरम्मत के बारे में नई सड़कों के निर्माण के बारे में संबंधित अधिकारी को कहा। इस पर अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि सड़कों की मरम्मत और नई सड़क के निर्माण के लिए कार्य चल रहे हैं तथा कुछ कार्य के लिए ई-टेंडरिंग कर दी गई है। सांसद ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों से कहा कि डिपो पर आने वाले राशन को समय पर विपरीत करें। वन विभाग के अधिकारियों से कहा कि गांवों और शहरों में जहां पेड़ों के कारण निर्माण कार्यों में और अन्य जनहित कार्यों में कठिनाई आए तो उसे जल्द से जल्द वहां से हटवाएं। निगरानी कमेटी में कार्यों की समीक्षा के दौरान सांसद ने सभी विभागों के अधिकारियों से कहा कि अपने-अपने क्षेत्र से संबंधित कार्यों को रुचि से और प्राथमिकता के आधार पर करें।
विज्ञापन
उपायुक्त प्रभजोत सिंह ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा सड़कों की हालत को दुरुस्त करने के लिए मोबाइल एप हरपथ बनाई गई है। जिस पर आमजन किसी भी टूटी फूटी सड़क की फोटो खींचकर उस एप के माध्यम से सरकार को भेज सकते हैं। इससे सड़कों से संबंधित छोटी मोटी समस्याएं जल्द दूर होंगी। शिक्षा विभाग में अध्यापकों की कमी को देखते हुए सेवानिवृत अध्यापकों को रखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि एजुकेशन पोर्टल में कोई भी रिटायर्ड अध्यापक आवेदन कर सकता है। विभाग द्वारा उसे 24 घंटे में कंफर्मेशन दी जाएगी। उन्होंने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले के 265 गांवों को पॉलिथीन और प्लास्टिक मुक्त कर दिया गया है। राष्ट्रीय स्तर पर जिला सिरसा स्वच्छता में नंबर वन पर है।
उपायुक्त ने बताया कि कंप्यूटर कृत कार्यों के क्षेत्र में भी सिरसा जिला राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान पर रहा है। उन्होंने बताया कि उपमंडल स्तर पर सीएससी केंद्रों में 300 से अधिक सेवाएं जैसे इंतकाल, विभिन्न प्रमाण पत्र, टेलीफोन, बिजली, पानी बिल भरनाक इत्यादि सरकारी सेवाएं प्रदान की जाएंगी। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. मुनीश नागपाल ने सभी के कार्यों पर विस्तार से बताया तथा सभी का स्वागत किया।
इस बैठक में सिरसा के विधायक मक्खन लाल सिंगला, रानियां के विधायक रामचंद्र कंबोज, अध्यक्षा जिला परिषद रेणु बाना, एसडीएम सिरसा राहुल हुड्डा, एसडीएम कालांवाली बिजेंद्र सिह, एसडीएम डबवाली रानी नागर, एसडीएम ऐलनाबाद अमित कुमार, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी प्रीतपाल सिंह, जिला राजस्व अधिकारी नौरंगदास, अधीक्षक अभियंता बिजली विभाग पी.के. चौहान, एलडीएम एमपी शर्मा, डीडीएम नाबार्ड संजय शर्मा, उप निदेशक कृषि डॉ. बाबूलाल, जिला समाज कल्याण अधिकारी नरेश बत्रा, जिला कल्याण अधिकारी सुमित्रा मेहता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।