{"_id":"66e33ed697216d8d3c0937a4","slug":"1212-bottles-of-english-liquor-recovered-from-pickup-youth-arrested-sirsa-news-c-128-1-sir1002-125579-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: पिकअप से 1212 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद, युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: पिकअप से 1212 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद, युवक गिरफ्तार
Fri, 13 Sep 2024 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Fri, 13 Sep 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
पिकअप की तलाशी लेते पुलिसकर्मी। स्रोत : पुलिस विभाग
माई सिटी रिपोर्टर
सिरसा। सीआईए सिरसा पुलिस ने गश्त के दौरान पिकअप से विभिन्न ब्रांडेड की 1212 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने पिकअप चालक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान पवन कुमार निवासी गांव सदलपुर जिला हिसार के रूप में हुई है।
एसपी विक्रांत भूषण ने बताया कि सीआईए सिरसा की टीम गश्त के दौरान गांव भंभूर क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान एक पिकअप को रुकवाकर तलाशी ली गई तो उसमें से 1212 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। उन्होंने बताया कि बरामद शराब में रॉकफोर्ड, ऑल सीजन, एंटीक्विटी, ब्लेंडर प्राइड, 100 पाइपर, रॉयल ग्रीन, महारानी, मैकडोल, सिग्नेचर तथा रॉयल स्टैग के ब्रांड शामिल हैं। आरोपी के खिलाफ सदर थाना सिरसा में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई है।