{"_id":"685ae22ffa1dabf5c90f0d7a","slug":"118-lakh-tablets-and-capsules-used-for-intoxication-recovered-sirsa-news-c-128-1-sir1004-139898-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: नशे में प्रयोग होने वाली 1.18 लाख गोलियां व कैप्सूल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: नशे में प्रयोग होने वाली 1.18 लाख गोलियां व कैप्सूल बरामद
विज्ञापन
सिरसा। कालांवाली में सीआईए पुलिस ने एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर नशे में इस्तेमाल होने वाली एक लाख 18 हजार 310 गोलियां व कैप्सूल बरामद किए हैं। पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक मनदीप को नोटिस जारी किया है। दरअसल, ये दवाइयां एनडीपीएस एक्ट में नहीं आती, इसलिए इनका अक्सर नशे में प्रयोग हो रहा है।
जानकारी के अनुसार, सीआईए कालांवाली प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुरेश कुमार को सोमवार शाम गुप्तचर से सूचना मिली कि एक गाड़ी में भारी मात्रा में नशे में इस्तेमाल होने वाली गोलियां व कैप्सूल मंडी कालांवाली में एक मेडिकल स्टोर पर सप्लाई किया जाना है। इसके बाद सीआईए पुलिस ने गाड़ी का पीछा करना शुरू कर दिया।
उक्त गाड़ी मंडी कालांवाली स्थित दशमेश फार्मेसी नामक मेडिकल स्टोर पर रुकी। इसके बाद पुलिस ने उक्त मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। इस दौरान गाड़ी में सवार जलालआना निवासी मनदीप सिंह व जसविंदर सिंह और गांव ओढां निवासी पारस गोलियों व कैप्सूल के कार्टून रखते मिले। पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर कार्टून खोले तो 45 हजार 560 व 72 हजार 750 कैप्सूल बरामद हुए। सीआईए प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि मेडिकल स्टोर संचालक को नोटिस जारी किया गया है।