{"_id":"5c8aa989bdec22140966d689","slug":"11552591241-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजिस्ट्रार को छात्र संगठनों ने सौंपा ज्ञापन, बीते दिनों जिला निर्वाचन आयोग ने प्रतिमा को ढकने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रजिस्ट्रार को छात्र संगठनों ने सौंपा ज्ञापन, बीते दिनों जिला निर्वाचन आयोग ने प्रतिमा को ढकने के दिए निर्देश
विज्ञापन
ताऊ देवीलाल की मूर्ति को काले पर्दे से ढकने के विरोध में उतरे छात्र संगठन
सिरसा। सीडीएलयू में चौधरी देवीलाल की प्रतिमा को काले पर्दे से ढकने का छात्र संगठनों ने विरोध करते हुए वीरवार को रोष जताया और रजिस्ट्रार आरके वधवा को ज्ञापन सौंपा। छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन को प्रतिमा पर से काले पर्दे को जल्द हटाने का अल्टीमेटम दिया। अन्यथा शुक्रवार से आंदोलन शुरू किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार लोकसभा चुनाव के बाद मतगणना का कार्य सीडीएलयू के काउंटिंग हाल में किया जाना है। इसलिए जिला निर्वाचन अधिकारी ने बुधवार को सीडीएलयू का दौरा किया। उन्होंने चौधरी देवीलाल की मूर्ति को ढकने के निर्देश दिए। इसके बाद सीडीएलयू प्रशासन ने बुधवार को ही सीडीएलयू में स्थापित चौधरी देवीलाल की प्रतिमा को काले पर्दे से ढक दिया। सुबह जैसे ही छात्र संगठनों को इसकी भनक लगी तो अलग अलग छात्र संगठन एकजुट होने लगे। सीडीएलयू की स्टूडेंट्स कौंसिल के अध्यक्ष सुमित महिया, इंडियन स्टूडेंट्स आर्गेनाइजेशन के छात्र नेता संजय बिश्नोई, इनेलो स्टूडेंट्स आर्गेनाइजेशन के प्रधान नरविंदर सिंह बबल,यादविंद्र सिंह, सुखदीप सिंह, कुलविंद्र सिंह, अजय चीमा रजिस्ट्रार आरके वधवा को ज्ञापन देने के लिए कार्यालय पहुंच गए। छात्रों ने कहा कि विश्वविद्यालय में आचार संहिता के नाम पर चौधरी देवीलाल की छवि के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उनकी मूर्ति को काले पर्दे से ढक दिया गया। यह उनका अपमान है। बहुत से शिक्षण संस्थानों व सामाजिक संस्थाओं के नाम महान स्वतंत्रता सेनानियों व देश सेवकों के नाम पर है। उनकी प्रतिमाएं भी स्थापित है। छात्र संगठनों ने कहा कि आचार संहिता के नाम पर महापुरुषों की प्रतिमा को ढकना उनका अपमान व उनसे जुड़े परिजनों व साथियों की भावनाओं से खिलवाड़ करना है। इसलिए जल्द से चौधरी देवीलाल की प्रतिमा से पर्दा हटाया जाए। छात्रों ने कहा कि चौधरी देवीलाल एक राजनीतिज्ञ के साथ साथ स्वतंत्रता सेनानी भी थे।
ताऊ के नाम से प्रसिद्ध थे चौधरी देवीलाल
छात्र नेता संजय बिश्नोई का कहना है कि हरियाणा में चौधरी देवीलाल ताऊ के नाम से प्रसिद्ध थे। उनकी सादगी के चलते आज भी हरियाणा का युवा वर्ग ताऊ देवीलाल की नीतियों से प्रभावित है। विश्वविद्यालय का नाम ही उनके नाम पर है। इसलिए युवा वर्ग आचार संहिता के नाम पर उनकी प्रतिमा को ढकने को विरोध करता है।
विज्ञापन
कोट्स
चौधरी देवीलाल की प्रतिमा को ढकने का पत्र जिला निर्वाचन आयोग से आया था। इसलिए इसे ढक दिया गया, लेकिन छात्रों ने उनकी प्रतिमा से काला पर्दे को हटाने की मांग की है। इसलिए इसे हटवा दिया जाएगा।
आरके वधवा, रजिस्ट्रार, सीडीएलयू