{"_id":"5c608134bdec224e21135440","slug":"11549828404-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिजनों ने स्वाइन फ्लू से व्यक्ति की मौत का किया दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिजनों ने स्वाइन फ्लू से व्यक्ति की मौत का किया दावा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बडागुढ़ा। गांव मल्लेवाला एक व्यक्ति की स्वाइन फ्लू से मौत हो गई है। परिजनों के मुताबिक मृतक को पिछले कुछ दिनों से खांसी व जुकाम की शिकायत थी। वहीं इस मामले में स्वास्थय विभाग का कहना है कि इस बारे रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
गांव मल्लेवाला निवासी सुखदीप सिंह ने बताया कि उसके चचेरे भाई को पिछले कुछ दिनों से जुकाम व खांसी की शिकायत थी। इसी के चलते उसे बीती रात्रि डेढ़ बजे उसे स्वाइन फ्लू आशंकित बताकर अग्रोहा के लिए रेफर कर दिया। इसके बाद वे मरीज को हिसार के एक अस्पताल में लेकर गए जहां शनिवार रात 11 बजे उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हिसार में करवाई गई रिपोर्ट में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। वहीं सुखदीप सिंह ने सिरसा के नागरिक अस्पताल के चिकित्सकों पर आरोप लगाते हुए कहा कि अस्पताल प्रशासन ने उसे सही उपचार उपलब्ध नहीं करवाया।
कोट्स
जहां मरीज की मौत हुई है वहां से रिपोर्ट अभी तक उनके पास नहीं आई है। इसलिए इस बारे में अभी तक स्पष्ट रूप से कुछ नहीं कहा जा सकता। रिपोर्ट आने के बाद ही पुष्टि हो पाएगी।
विज्ञापन
-डॉ. गोबिंद गुप्ता, सीएमओ सिरसार।