फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   श्री गोशाला के चुनाव: राजेंद्र रातुसरिया फिर चुने गए प्रधान

श्री गोशाला के चुनाव: राजेंद्र रातुसरिया फिर चुने गए प्रधान

Mon, 12 Feb 2018 12:01 AM IST
Updated Mon, 12 Feb 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
श्री गोशाला के चुनाव: राजेंद्र रातुसरिया फिर चुने गए प्रधान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा।
नगर की 120 साल पुरानी श्रीगोशाला की प्रबंधक कमेटी के चुनाव रविवार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए। पूरे नगर की निगाहें इस चुनाव की ओर लगी हुईं थीं। इस चुनाव में राजेंद्र रातुसरिया प्रधान, दीनदयाल कंदोई उपप्रधान और प्रेम कंदोई सचिव पद के लिए चुने गए। कोषाध्यक्ष पद पर राधेश्याम गुप्ता और संयुक्त सचिव पद पर चंद्रमोहन चाडीवाल पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं।
शिवपुरी रोड स्थित श्रीगोशाला प्रबंध कमेटी के चुनाव रविवार सुबह दस बजे आरंभ हुए। चुनाव को लेकर गोशाला परिसर में पुलिस बल तैनात किया गया था। आशीष सिंगला एडवोकेट को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया था। चुनाव अधिकारी ओर से सभी मतदाताओं और पदाधिकारियों के लिए 15 सूत्रीय नियमावली जारी की हुई थी। श्रीगोशाला के कुल 171 मतों में से 147 सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जबकि एक मत रद्द हुआ। मतदान सुबह 10 बजे आरंभ हुआ जो दोपहर दो बजे तक चला। इस दौरान मतदान को लेकर श्रीगोशाला में काफी गहमागहमी रही।
विज्ञापन

गोशाला में हर उम्मीदवार के समर्थन में उनके समर्थक गोशाला पहुंच गए थे। सदस्यों के लिए जलपान और खाने तक की व्यवस्था उम्मीदावारों ने अपने स्तर पर हुई थी। इस गोशाला के सदस्य नगर के उद्योगपति, बडे़ व्यापारी, अधिवक्ता और गणमान्य लोग है। ऐेसे में इस चुनाव की ओर पूरे नगर की निगाहें लगी हुई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले मतदान की गति धीमी रही पर दोपहर एक बजे तक 134 ने मतदान किया। मतदान का समय दो बजे तक निर्धारित किया गया था। निर्धारित समय तक 147 ही सदस्य मतदान कर सके। इस चुनाव में सदस्य को व्यक्तिगत रूप से मौजूद ही मतदान करना था। मतदान के तुरंत बाद एक घंटा का अवकाश किया गया। तब तक मतपेटियों को सुरक्षित स्थान पर रखा गया। तीन बजे के बाद मतों की गिनती शुरू कर दी गई। प्रधान पद के उम्मीदवार हीरालाल गर्ग पहले ही मुकाबले से बाहर हो गए थे। राजेंद्र रातुसरिया ने 147 में से 130 मत हासिल कर जीत हासिल की। वे दूसरी बार प्रधान चुने गए। उप प्रधान पद पर दीनदयाल कंदोई ने सज्जन केडिया को 13 मतों से पराजित किया। कंदोई को 80 और केडिया को 67 मत मिले। सचिव पद पर प्रेम कंदोई ने भागीरथ गुप्ता को 47 मतों से पराजित किया। कंदोई को 97 और गुप्ता को 49 मत मिले। इससे पूर्व कोषाध्यक्ष पद पर राधेश्याम गुप्ता को और संयुक्त सचिव पद पर चंद्रमोहन चाडीवाल को निर्विरोध चुना जा चुका था। सभी ने विजेताओं को गले मिलकर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed