फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   हड़ताल से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य सेवाएं बाधित

हड़ताल से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य सेवाएं बाधित

Thu, 14 Dec 2017 12:58 AM IST
Updated Thu, 14 Dec 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
हड़ताल से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य सेवाएं बाधित
सिरसा। स्वास्थ्य विभाग में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के बर्खास्त कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन बुधवार को भी जारी रहा। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता होशियारी लाल शर्मा ने धरने का समर्थन करते हुए प्रदर्शनकारियों को संबोधित भी किया।
विज्ञापन

जिलेभर में तैनात कर्मचारियों ने विभाग द्वारा बर्खास्त किए जाने व नई भर्ती का पत्र जारी करने के बाद व स्वास्थ्य मंत्री के अस्पताल की परिधि के दो किलोमीटर तक के क्षेत्र में धारा 144 के आदेश जारी करने के बावजूद हड़ताल जारी है। विभागीय अधिकारी अपनी ओर से स्वास्थ्य सेवाओं के पुख्ता होने के बेशक दावे करे, लेकिन स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्रों पर वर्तमान में स्थिति काफी दयनीय है। जिन सेंटरों पर रोजाना 200 से 250 की ओपीडी होती थी, आज वहां महज 40 से 50 लोग आ रहे हैं, लेकिन वो भी उपचार न मिलने के कारण निराश होकर वापस लौट रहे हैं। विभाग के अधिकारी जनता के साथ-साथ सरकार को भी गुमराह कर रहे हैं, जिसका खामियाजा उपचार के लिए आ रहे मरीजों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिला प्रधान कुंदन सिंह गावड़िया ने सरकार की तानाशाही को लेकर कर्मचारियों में खासा रोष है। प्रधान ने बताया कि पिछले वर्ष भी सरकार ने कर्मचारियों को बर्खास्त किया था, लेकिन उनके संघर्ष के आगे उन्हें पुन: कर्मचारियों को काम पर लेना पड़ा। इस मौके पर सुरेंद्र, जगदीश, विक्रम, मनदीप, विकास, आशु, सरोज, पूजा, मनजीत, निर्मला, सुनीता, कविता, रजनी, पूनम, कमल, पवन, रोहताश, प्रियंका, सीमा सहित सैक ड़ों कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन केंद्रों पर स्थिति है खस्ता: गौरतलब हो कि ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ शहरों में भी स्थित स्वास्थ्य केंद्रों पर इस वक्त स्थिति काफी दयनीय है। विभाग के मुताबिक शहर में खैरपुर, थेहड़ मोहल्ला, चत्तरगढ़पट्टी, इंद्रपुरी मोहल्ला सहित पांच केंद्रों पर जहां रोजाना 200 से 250 की ओपीडी होती थी, आज वो संख्या घटकर 40 से 50 रह गई है। वहीं ये मरीज भी कर्मचारी न होने पर सेंटर से निराश ही लौट रहे हैं। शहरी क्षेत्र में एक सेंटर पर पांच कर्मचारी तैनात हैं, जोकि एनएचएम के तहत आते हैं। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में भी हालत काफी बिगड़े हुए हैं। कई स्वास्थ्य केंद्र तो ऐसे हैं, जहां कोई स्टाफ ही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed