फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   जिलेभर से सैंकड़ों बाइक सवार बीजेपी कार्यकर्ता जींद हुए रवाना

जिलेभर से सैंकड़ों बाइक सवार बीजेपी कार्यकर्ता जींद हुए रवाना

Fri, 16 Feb 2018 01:13 AM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
जिलेभर से सैंकड़ों बाइक सवार बीजेपी कार्यकर्ता जींद हुए रवाना
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा।
जींद में वीरवार को आयोजित रैली में भाग लेने के लिए जिलेभर से सैकड़ों बाइक रवाना हुए। बीजेपी जिलाध्यक्ष यतिंद्र सिंह ने दावा किया है कि 2600 बाइक सिरसा से जींद रैली में पहुंची। उनके नेतृत्व में सैकड़ों बाइक सवार कार्यकर्ता हिसार रोड से रवाना हुए।
जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी मिशन को कामयाब करने के लिए युवा शक्ति की आवश्यकता होती है। बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अमन चोपड़ा के नेतृत्व में वीरवार तड़के बाइक सवार कार्यकर्ता उनके कार्यालय से जींद रवाना हुए। उनके काफिले में हरियाणा माटी कला बोर्ड के चेयरमैन गुरदेव सिंह राही, जिलाध्यक्ष सुनील बामनिया, नगराध्यक्ष कर्ण दुग्गल, पार्षद नारायणपाल, मार्केट बोर्ड डिंग चेयरमैन राजबीर गोदारा, ग्रामीण मंडलाध्यक्ष हनुमान कुंडू सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। वहीं, भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारी और सदस्य जिलाध्यक्ष कंवरजीत सिंह चहल एडवोकेट के नेतृत्व में अनाज मंडी स्थित किसान भवन से रवाना हुए। जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के चेयरमैन और भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह नेहरा ने सभी मोटरसाइकिल सवार कार्यकर्ताओं को झंडी दिखाकर हिसार रोड से रवाना किया। नेहरा ने कहा कि यह रैली हरियाणा में इतिहास लिखने जा रही है और भाजपा आगामी चुनावों को लेकर पूरी तरह से तैयार हैं।
विज्ञापन

इस अवसर पर भाजपा अनुशासन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. गणेशीलाल, जिला अध्यक्ष यतिंद्र सिंह ऐडवोकेट, डॉ. वेद बेनिवाल, राघवेंद्र सिंह आर्य, शिशपाल कंबोज चेयरमैन निगरानी कमेटी, जिला पार्षद जिकेश मेहता, जिला पार्षद अशोक कंबोज, रानियां मंडल अध्यक्ष डॉ. राधेश्याम खुराना, चामल मंडल अध्यक्ष पवन गोयल, मीरा देवी जिला महामंत्री, संतोष रानी मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा रानियां, प्रगट सिंह, सुल्तान मगांलिया, कुलदीप भागसर, साहबराम बालासर, रणमाल बालासर आदि नेता मौजूद थे। जिला भाजपा नेताओं का कहना है कि सिरसा से 1500, कालांवाली से 1100, ऐलनाबाद से 1500 व डबवाली से 500 बाइक सवार बीजेपी कार्यकर्ता जींद रैली में पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed