फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   11 lakh rupees stolen from doctor's house in six months, maid accused

डॉक्टर के घर से छह माह में 11 लाख रुपये की चोरी, नौकरानी ने पर आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
11 lakh rupees stolen from doctor's house in six months, maid accused
सिरसा। डॉक्टर के घर से छह माह में करीब 11 लाख 20 हजार रुपये की चोरी हो गए। दो दिन पहले घर की अलमारी में रखे साढ़े तीन लाख की राशि गायब हुई तो डॉक्टर को नौकरानी पर शक हुआ। डॉक्टर ने मामले की शिकायत शहर थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सीटी हेल्थकेयर अस्पताल के न्यूरो सर्जन डॉ. अभिषेक ने बताया कि बीते छह माह से भंभूर निवासी रामवती उसके घर काम कर रही थी। वह अस्पताल से हर रोज एक से दो लाख रुपये लाकर घर की अलमारी के लॉकर में रख देता था। जब वह राशि बैंक में जमा करवाने के लिए पहुंचता तो राशि कम हो जाती थी। जिसके बाद वह गिनती में गलती होने का सोच जाता। लेकिन 30 मार्च को उसने साढ़े तीन लाख रुपये लाकर रखे थे। जिसके बाद उसने अगले दिन देखा तो वह राशि गायब मिली। वहीं उन्होंने आरोप लगाया कि उसके घर पर नौकरानी के अलावा कोई भी नहीं आता और गेट भी पूरा दिन बंद रहता है। उन्होंने नौकरानी भंभूर निवासी रामवती पर चोरी करने के आरोप लगा पुलिस को शिकायत दी हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डॉक्टर ने आरोप लगाते हुए कहा कि नौकरानी ने अब तक करीब 11 लाख 20 हजार रुपये चोरी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed