फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   107 buses of roadways, 95 buses of cooperative society and 74 buses of schools reserved for CET

Sirsa News: सीईटी के लिए रोडवेज की 107, सहकारी समिति की 95 व स्कूलों की 74 बसें रिजर्व

Wed, 18 Oct 2023 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 18 Oct 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
107 buses of roadways, 95 buses of cooperative society and 74 buses of schools reserved for CET
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। ग्रुप डी का कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट 21 व 22 अक्तूबर को शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न करवाने के लिए प्रशासन की तैयारियां चल रही हैं। रोडवेज की ओर से भी बसों की समय सारिणी भी तय की जा रही है। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने के लिए रोडवेज ने 107 सरकारी, सहकारी समिति की 95 व स्कूलों की 74 बसों को हायर किया गया है। इन बसों को स्पेशल अभ्यर्थियों के लिए चलाया जाएगा। इसके लिए कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई जा रही है।
जिले के 39 केंद्रों पर सीईटी देने के लिए 14112 अभ्यर्थी सिरसा में आएंगे। शहर के अलग-अलग स्थानों पर बने परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को पहुंचाने के लिए प्रशासन की ओर से स्कूली बसों को तैनात किया जाएगा। दूसरे जिले में जाने वाले अभ्यर्थियों के लिए रोडवेज की ओर से सरकारी व सहकारी समिति की बसों को रवाना किया जाएगा। रोडवेज के पास अभी फतेहाबाद और हिसार के लिए ही सूची पहुंची है। विभाग की ओर से सभी अभ्यर्थियों को निशुल्क में सुविधा दी जाएगी। जबकि सहकारी समिति और स्कूल बसों को रोडवेज की ओर से किलोमीटर के अनुसार डीजल दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र की जानकारी देने के लिए रोडवेज परिसर में विभाग के साथ अन्य सामाजिक संगठनों की ओर से भी हेल्प डेस्क लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


वर्जन
सीईटी के लिए अभ्यर्थियों को निशुल्क में यात्रा करवाई जाएगी। शहर के परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को पहुंचाने के लिए स्कूल बस व दूसरे जिले में अभ्यर्थियों को भेजने के लिए रोडवेज व सहकारी समिति की बसों को रवाना किया जाएगा। - शेर सिंह, रोडवेज महाप्रबंधक, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed