फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   कार्यकारी रजिस्ट्रार बोले स्पोर्ट्स कौंसिल के बजट की मीटिंग में शामिल नहीं हुई सचिव, इसलिए होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई, कोच और प्

कार्यकारी रजिस्ट्रार बोले स्पोर्ट्स कौंसिल के बजट की मीटिंग में शामिल नहीं हुई सचिव, इसलिए होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई, कोच और प्

Sat, 08 Dec 2018 02:00 AM IST
Updated Sat, 08 Dec 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
कार्यकारी रजिस्ट्रार बोले स्पोर्ट्स कौंसिल के बजट की मीटिंग में शामिल नहीं हुई सचिव, इसलिए होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई, कोच और प्
हैंडबाल और एथलेटिक्स ट्रायल में शामिल न होने पर सीडीएलयू के 6 प्राध्यापकों को कारण बताओ नोटिस
विज्ञापन

सिरसा। सीडीएलयू में हैंडबाल और एथलेटिक्स के ट्रायल में शामिल न होने के नाम पर सीडीएलयू प्रशासन ने फिजिकल विभाग के 6 प्राध्यापकों को आचरण नियमावाली के तहत कारण बताओ नोटिस जारी कर दिए है। 6 प्राध्यापकों को एक सप्ताह में जवाब देना है। ये नोटिस करीब ट्रायल की तिथि के 41 दिनों बाद भेजे गए है। वहीं स्पोर्ट्स कौंसिल की सचिव व कोच सविता ढांडा ने भी सीडीएलयू प्रशासन की कार्यप्रणाली से क्षुब्ध होकर पांच दिसंबर को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपने इस्तीफे का कारण योग्यता न रखने के बावजूद भी सीडीएलयू द्वारा नियुक्ति देना बताया है। वे सचिव के पद पर करीब 44 दिन रही। सीडीएलयू ने उन्हें 22 अक्तूबर को स्पोर्ट्स कौंसिल का सचिव नियुक्ति किया गया था। उनके साथ ही नियुक्ति कौंसिल के चेयरपर्सन गुरशरणदास ने भी एक सप्ताह बाद इस्तीफा सीडीएलयू को लिखकर भेज दिया था। ऐसे में सीडीएलयू प्रशासन द्वारा फिजिकल विभाग के 6 प्राध्यापकों को नोटिस और कोच सविता ढांडा के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने पर फिर से विवाद पैदा हो सकता है।
26 अक्तूबर 2018 को निंदा प्रस्ताव पारित होने के बाद पैदा हुए मतभेद
सीडीएलयू में अक्तूबर माह में कार्यकारी रजिस्ट्रार और फिजिकल विभाग के बीच स्पोर्ट्स काउंसिल के मुद्दे पर मतभेद पैदा हो गए थे। स्पोर्ट्स काउंसिल के चेयरपर्सन मोनिका वर्मा और सचिव रविंद्रपाल ने निजी कारणों का हवाला देकर इस्तीफा दे दिया। सीडीएलयू ने तत्काल ही फतेहाबाद कॉलेज के प्रिंसिपल गुरशरणदास और कोच सविता ढांडा को सचिव नियुक्ति किया। 26 अक्तूबर को फिजिकल विभाग के चेयरपर्सन और प्राध्यापकों ने कार्यकारी रजिस्ट्रार राजकुमार सिवाच के खिलाफ विभाग के प्रति अनादरपूर्ण भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप लगाते हुए निंदा प्रस्ताव पास कर वीसी को भेज दिया था। साथ ही प्राध्यापकों ने प्रस्ताव पास किया कि वे स्पोर्ट्स कौंसिल की किसी भी मीटिंग में हिस्सा नहीं लेंगे और न ही चार्ज संभालेंगे। इसके बाद फिजिकल विभाग के प्राध्यापकों ने स्पोर्टस कौंसिल की किसी भी खेल गतिविधि में सहयोग नहीं किया। 26 अक्तूबर को हैंडबाल के ट्रायल थे। जिसमें प्राध्यापक ईश्वर मलिक और गेस्ट फैकल्टी शमशेर कासनियां की ड्यूटी लगाई गई थी। लेकिन वे गए नहीं। 30 अक्तूबर को फतेहाबाद में भी एथलेटिक्स के ट्रायल थे, जिसमें अशोक शर्मा,अशोक मलिक, रविंद्रपाल और गेस्ट फै कल्टी दलजीत की ड्यूटी लगाई गई थी। लेकिन वे भी शामिल नहीं हुए, क्योंकि इन्होंने पहले ही कह दिया था कि वे स्पोर्ट्स काउंसिल का सहयोग नहीं करेंगे। कार्यकारी रजिस्ट्रार का तर्क है इन ट्रायल में शामिल न होने पर इन्हें आचरण नियमावली के तहत कारण बताओ नोटिस जारी किए गए।
विज्ञापन

मैं सचिव के पद की योग्यता नहीं रखती थी, फिर भी सीडीएलयू ने चार्ज दिया, अब इस्तीफा दिया: कोच सविता ढांडा
पांच नवंबर को स्पोर्ट्स काउंसिल की सचिव व कोच सविता ढांडा ने भी सीडीएलयू प्रशासन की कार्यप्रणाली से क्षुब्ध होकर इस्तीफा दे दिया। कार्यकारी रजिस्ट्रार राजकुमार सिवाच का तर्क है कि 6 दिसंबर को स्पोर्ट्स काउंसिल के बजट की मीटिंग थी, लेकिन सचिव शामिल नहीं हुई। इसलिए अनुशानात्मक कार्रवाई की शर्त के साथ इस्तीफा स्वीकार किया गया है। वहीं कोच सविता ढांडा का कहना है कि 6 दिसंबर को स्पोर्ट्स काउंसिल के बजट की कोई मीटिंग नहीं थी। यदि कोई मीटिंग होती तो उसकी सूचना डिप्टी सुपरिटेंडेंट के पास होती या अन्य पदाधिकारियों के पास। लेकिन ऐसी कोई मीटिंग ही नहीं। मैं सचिव के पद की योग्यता नहीं रखती थी, लेकिन फिर भी मुझे चार्ज दे दिया गया। अब मैंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए सचिव हंसराज का भी सीडीएलयू प्रशासन के साथ विवाद
सीडीएलयू ने फुटबाल कोच हंसराज को स्पोर्ट्स कौंसिल का नया सचिव बनाने के आदेश जारी किए। कोच हंसराज ने सचिव बनाने के आदेश के बाद ही अपना फोन बंद कर दिया। क्योंकि कोच हंसराज का भी सीडीएलयू प्रशासन के साथ तालमेल नहीं है। कार्यकारी रजिस्ट्रार राजकुमार सिवाच ने कोच हंसराज पर खिलाड़ियों का चैक अपने साथ छुट्टी पर घर ले जाने के आरोप लगाए थे। जबकि कोच हंसराज इन आरोपों को झुठला चुके हैं।
कोटस
नोटिस आएगा तो देंगे जवाब, कोई बजट की मीटिंग नहीं: ईश्वर मलिक
सीडीएलयू में टीमों की सिलेक्शन गलत हो रही है। सिलेक्शन कमेटी ने करनी होती है। हमने कार्यकारी रजिस्ट्रार के खिलाफ पहले ही निंदा प्रस्ताव पास करके वीसी को भेज दिया था। लेकिन वीसी ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की। हम पहले ही कह चुके हैं कि फिजिकल विभाग का कोई प्राध्यापक स्पोर्ट्स कौंसिल का सहयोग नहीं करेगा। ऐसे में ट्रायल में शामिल होने का कोई औचित्य ही नहीं बनता। यदि हमारे पास नोटिस आएंगे तो हम उसका जवाब दे देंगे। दूसरा यदि 6 दिसंबर को बजट के संबंध में कोई मीटिंग होती तो हमें भी सूचना मिलती। लेकिन ऐसी कोई मीटिंग ही नहीं।

ईश्वर मलिक, प्राध्यापक, फिजिकल विभाग, सीडीएलयू।
कोट्स
6 प्राध्यापकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। ये हैंडबाल और एथलेटिक्स के ट्रायल में शामिल नहीं हुए थे। सचिव सविता ढांडा का इस्तीफा मंजूर किया गया है, क्योंकि वे बीते दिन स्पोर्ट्स कौंसिल के बजट की मीटिंग में शामिल नहीं हुई थी, इसलिए उनके खिलाफ भी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
राजकुमार सिवाच, कार्यकारी रजिस्ट्रार, सीडीएलयू सिरसा।
फोटो 24
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed