{"_id":"5ae61f5c4f1c1b76098b71d6","slug":"101525030748-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुसाईयाना ग्राम पंचायत ने लगाए सरकारी स्कूल में 16 सीसीटीवी कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुसाईयाना ग्राम पंचायत ने लगाए सरकारी स्कूल में 16 सीसीटीवी कैमरे
Updated Mon, 30 Apr 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा।
राजस्थान की सीमा पर बसे गांव गुसाईयाना की ग्राम पंचायत सरकार के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को सफल बनाने व सभी बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले इसको लेकर पूरी मेहनत व लग्न से लगी हुई है। गांव के पढ़े लिखे सरपंच विनोद कुमार बिश्नोई सभी ग्राम वासियों को साथ लेकर समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने व सामाजिक भलाई के कार्यों में अहम योगदान दे रहे हैं। इसी कड़ी में गांव के राजकीय माध्यमिक स्कूल में ग्राम पंचायत की तरफ से करीब दो लाख रुपये की राशि खर्च कर 16 सीसीटीवी कैमरे लगाएं हैं। इनसे स्कूल की हर गतिविधि पर नजर रखी जा सकेगी। सीसीटीवी कैमरों को गांव के ग्राम सचिवालय से जोड़ा जाएगा। सरपंच विनोद कुमार ने बताया कि गांव जिले के अंतिम छोर पड़ने के कारण शिक्षा में काफी पिछड़ा हुआ है। गांव के स्कूल में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने, मिड-डे मिल के खाने का ध्यान रखने, अध्यापकों की गतिविधियों पर नजर रखने, बच्चों के साथ अध्यापकों के बर्ताव सहित कई मामलों पर पैनी नजर रखने के लिए ग्रामीणों ने स्कूल में सीसीटीवी कैमरे लगवाने का सुझाव दिया था जिसको लेकर ग्राम पंचायत ने स्कूल में कैमरे लगवाने का फैसला किया गया।
हर गतिविधि पर रहेगी नजर
इसी के तहत स्कूल में करीब दो लाख रुपये की लागत से ऑफिस, सभी कमरों, मेन गेट, मिड डे मिल की रसोई सहित सभी मुख्य जगहों पर कैमरे फिट किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इन कैमरों को ग्राम सचिवालय व अपने मोबाइल से जोड़ा जाएगा जिससे स्कूल की हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। सरपंच विनोद कुमार ने बताया कि गांव के मिडल स्कूल में 200 बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं और आठ अध्यापक कार्यरत हैं। इसके अलावा दो अध्यापक उन्होने अपने निजी कोष से रखे हुए हैं। उन्होंने बताया कि अपने सवा दो साल के कार्यकाल में सबसे पहले स्कूल के आगे से गुजरने वाली सड़क पर बच्चों को सड़क दुर्घटनाओं से बचाने के लिए अंडर ब्रिज बनवाया। स्कूल के हर कमरे में तीन-तीन पंखे लगवाए। इसके अलावा स्कूल की चहारदिवारी निकलवाई और गांव की जरूरतमंद बेटी की शादी में 11 हजार रुपये का शगुन ग्राम पंचायत की तरफ से दिया जाता है। इसके तहत 10 बेटीयों की शादियों में शगुन दिया गया है। गांव में डीजे बजाने पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। गांव को सामाजिक कार्यों में अग्रणी रहने पर जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। अध्यापक राजमल ने बताया कि स्कूल की निगरानी रखने के लिए ग्राम पंचायत द्वारा कैमरे लगाए गए हैं जिससे अब चोरी आदि घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकेगा।
-----------------------------------------------
ग्राम पंचायत द्वारा स्कूल में सीसीटीवी कैमरे लगाने का तो मुझे पता नहीं है, अगर ग्राम पंचायत ने सीसीटीवी कैमरे लगवाएं हैं तो बहुत अच्छा काम किया है। कैमरे स्कूल की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सहायक उपकरण हैं। ग्राम पंचायत के सराहनीय कार्य की जितनी प्रशंसा की जाए कम है।
विज्ञापन
- डॉ. यज्ञदत्त वर्मा जिला शिक्षा अधिकारी
फोटो