फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   स्वच्छ सर्वे: नगर परिषद को देनी होगी 4000 अंकों की परीक्षा,

स्वच्छ सर्वे: नगर परिषद को देनी होगी 4000 अंकों की परीक्षा,

Wed, 03 Jan 2018 01:33 AM IST
Updated Wed, 03 Jan 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
स्वच्छ सर्वे: नगर परिषद को देनी होगी 4000 अंकों की परीक्षा,
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा।
केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय की टीम 4 जनवरी से तीन दिवसीय स्वच्छता सर्वे शुरू करेगी। नगर परिषद को इस सर्वे में 4000 अंकों की परीक्षा देनी होगी। अगर परिषद के दावे गलत हुए टीम निगेटिव मार्किं ग करेगी।परिषद की टीम कई दिनों से होमवर्क कर रही है, लेकि न डस्टबिन, शौचालयों, सरकारी स्कूलों के शौचालयों और ओडीएफ के मामले में अंक कट सकते हैं। पिछले सर्वे में परिषद को 274वां स्थान मिला था।
नगर परिषद सिरसा में कुल 31 वार्ड हैं और इन दिनों सभी वार्ड को सात जोन में बांटकर सात सफाई दरोगाओं को लेकर होम वर्क किया जा रहा है। सिरसा शहर की आबादी दो लाख 25 हजार है और करीब 38 हजार घर है। इन घरों से प्रतिदिन 80 से 90 मीट्रिक टन कूड़ा निकाला जाता है, जिसका गांव बाकरियांवाली स्थित कचरा प्रबंधन प्लांट में निस्तारण होता है पर उसकी क्षमता 50 मीट्रिक टन प्रतिदिन की रह गई है ऐसे में वहां पर कूडे़ को ढेर लगाया जाता है। शहर में नौ सार्वजनिक शौचालय है, मोबाइल टॉयलेट्स की संख्या पांच है। सार्वजनिक शौचालय की साफ सफाई और उनके चालू हालात में मिलने के 56 अंक हैं। ओडीएफ के 110 अंक होंगे। सिरसा की गई मलिन बस्तियों में लोग आज भी खुले में शौच करने जाते हैं अगर से लोग टीम को मिल गए तो 110 अंकों से हाथ धोने के साथ साथ नेगेटिव मार्किंग की मार और झेलनी होगी। उधर दो प्रकार की डस्टबिन का प्रावधान है। एक में गीला तो दूसरे में सूखा कूड़ा डाला जाएगा। नगर में तीन हजार ही ऐसे घर है जहां पर दो प्रकार की डस्टबिन हैं। अगर टीम डस्टबिन को लेकर जांच करती है तो अंकों से हाथ धोना पड़ सकता है।
विज्ञापन

परिषद के मुख्य सफाई निरीक्षक देवेंद्र बिशभनोई का कहना है कि ये सर्वे 4000 अंक होगा। मौके पर हालात को देखकर अगर सब कुछ ठीक मिला तो उसके 1200 अंक होंगे। पब्लिक फीडबैक के 1400 अंक होंगे। बताया गया कि दावा गलत साबित होने पर निर्धारित अंक के दोगुना नंबर कट जाएंगे। ये टीम सरकारी स्कूलों का दौरा कर वहां के शौचालयों की स्थिति का जायजा लेगी, अगर वहां पर साफ सफाई ठीक है और स्कूलों में स्वच्छता कमेटी बनी हुई है तो छक अंक मिलेंगे। टीम नगर के होटलों, अस्पतालों और पेट्रोल पंपों का दौरा करेगी वहां के शौचालयों की साफ सफाई पर अलग से अंक दिए जाएंगे। उधर, परिषद के कार्यकारी अधिकारी वीरेंद्र सहारण ने बताया किनगर के सभी पेट्रोल पंपों ने अपने अपने शौचालय आम जनता के लिए खोल दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

देंवेद्र बिशभनोई ने बताया कि नगर की सफाई को लेकर पूरी चौकसी बरती जा रही है। बाजारों में दिन में और रात नौ बजे के बाद सफाई करवाई जा रही है। नगर के पार्काें में शौचालयों का व्यवस्था ठीक करवा दी गई है। सरकारी स्कूलों के शौचालयों की साफ सफाई के लिए शिक्षा विभाग को लिखा गया है। खुले में शौच करने वालों पर पूरी निगरानी रखी जा रही है हालांकि उनके वार्ड में मोबाइल टायलेट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed