फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   1000 honorarium

रोल मॉडल बनने वाली छात्राओं को अब मिलेगा एक हजार रुपये मानदेय, स्कूलों को जारी की राशि

Sun, 15 Sep 2019 11:03 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
1000 honorarium
हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद के अंतर्गत जिले के सभी सरकारी स्कूलों में छात्रों की रोल मॉडल के साथ मन की बात कार्यक्रम के अंतर्गत संवाद सत्र गतिविधि का आयोजन किया जा रहा है। प्रत्येक पहले व तीसरे शनिवार को यह आयोजन किया जाएगा। इसमें पिछले शिक्षा सत्र की दसवीं व बारहवीं कक्षाओं में टॉप छात्राओं को रोल मॉडल के तौर पर बुलाया जाता है। सेकेंडरी स्कूलों में रोल मॉडल कॉलेज टॉपर छात्राएं होंगी। लेकिन शिक्षा विभाग अब इन रोल मॉडल को स्कूल में बुलाने पर उन्हें एक हजार रुपये मानदेय देगा। शिक्षा विभाग ने स्कूलों को 9900 रुपये प्रति स्कूल ग्रांट जारी किए हैं।
विज्ञापन

गांव की ऐसी लड़की जिसने प्रतियोगी परीक्षा में कोई स्थान हासिल किया हो, उन्हें भी रोल मॉडल के तौर पर बुलाया जाएगा। मन की बात कार्यक्रम में सभी स्कूल में स्कूली अध्यापिका के साथ छात्राओं का एक ग्रुप बना दिया गया है। जिसमें छात्राएं अपनी समस्याएं अध्यापिका को बताती हैं जिसका समाधान करने की कशिश की जाती है। साथ ही मन की बात कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं का सवांद रोल मॉडल के साथ भी किया जाता है। सवांद के दौरान रोल मॉडल अपनी कामयाबी व जीवन के संघर्ष को उनके सामने रखेंगी, जिससे छात्राएं प्रेरणा ले सकें। रोल मॉडल के माध्यम से यह अनुभव आपस में साझा करना कि लक्ष्य प्राप्ति में आने वाली बाधाओं से डरना नहीं चाहिए। रोल मॉडल के माध्यम से छात्राओं को उच्च शिक्षा व सशक्त जीवन के उद्देश्य को पूर्ण बनाने हेतु प्रेरित करना है। साथ ही विभाग का यह प्रयास भी है कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान में एक कदम और आगे बढ़ाते हुए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और बेटी को सशक्त बनाओ यह उद्देश्य सफल करना है जो कि प्रेरणादायक वार्तालाप के द्वारा ही संभव हो सकता है।
विज्ञापन

जिले के 78 प्राथमिक व 53 सेकेंडरी स्कूलों का चयन
शिक्षा विभाग ने रोल मॉडल कार्यशालाओं के आयोजन के लिए उन स्कूलों का चयन किया गया जिमसें अनुसूूचित जाति के विद्यार्थी ज्यादा शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। जिसके तहत जिले के 78 प्राथमिक स्कूलों व 53 सेकेंडरी स्कूलों का विभाग द्वारा चयन किया गया है। ये वे स्कूल हैं जिसमें अनुसूचित जातियों की आबादी 40 प्रतिशत से अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मन की बात कार्यक्रम के अंतर्गत 131 स्कूलों में कार्यक्रम का आयोजन करवाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत करीब 12 लाख रुपये की राशि स्कूलों में रोल मॉडल के मानदेय व अन्य खर्च के लिए दे दी गई है।
-शशी सचदेवा, सह प्रयोजना अधिकारी, समग्र शिक्षा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed