फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   10 police teams conducted a search operation, raided the houses of people involved in drug smuggling

Sirsa News: पुलिस की 10 टीमों ने चलाया सर्च अभियान, नशा तस्करी में संलिप्त लोगों के घरों में दी दबिश

Tue, 14 Jan 2025 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 14 Jan 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
10 police teams conducted a search operation, raided the houses of people involved in drug smuggling
सर्च अ​भियान के तहत घर में तलाशी लेता पुलिसकर्मी।  स्रोत : पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। डबवाली पुलिस की 10 टीमों ने डबवाली शहर के विभिन्न वार्डों व ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर सर्च अभियान चलाया। टीमों ने नशा तस्करी व अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के घरों पर दबिश दी। सर्च अभियान के दौरान पुलिस ने नशा तस्करी में संलिप्त 172 लोगों को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 (बीएनएसएस) के तहत हिरासत में लिया है, जबकि 6 लोगों को मादक पदार्थ तस्करी, शस्त्र अधिनियम, आबकारी अधिनियम ठगी और लड़ाई-झगड़े के मामलों में गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने बताया कि पुलिस मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है। नशा के सौदागरों को संरक्षण देने वालों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। सर्च अभियान का उद्देश्य विभिन्न प्रकार के नशे का कारोबार करने वाले तथा आपराधिक किस्म के लोगों पर कारगर ढंग से अंकुश लगाना है। उन्होंने बताया कि नशा तस्करों व अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ चलाया जा रहा सर्च अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ग्राम पंचायतों व आमजन के सहयोग से नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के काफी सार्थक परिणाम सामने आ रहे हैं। अब तक जिले के 48 गांव तथा डबवाली व कालांवाली शहर के 8 वार्ड नशे से तौबा कर चुके हैं। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि नशा तस्करों की सूचना बेखौफ होकर मोबाइल नंबर 7082014523, 01668299100 पर फोन, एसएमएस या व्हाट्सएप के माध्यम से दी जा सकती है। उन्होंने आमजन से आह्वान है कि वे अपनी गली, गांव तथा मोहल्ले की पूरी जिम्मेदारी का संकल्प लेते हुए डबवाली पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम में बढ़-चढ़कर भाग लें, ताकि समाज को पूरी तरह से नशामुक्त एवं अपराध मुक्त किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed