फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   10 acres of soft crop submerged due to the collapse of Kaluana Minor

कालूआना माइनर टूटने से नरमे की 10 एकड़ फसल डूबी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Nov 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
10 acres of soft crop submerged due to the collapse of Kaluana Minor
कालुआना माइनर टूटने से खेत पानी से जलमग्न। - फोटो : Sirsa
गोरीवाला। स्टेट हाईवे 32 पर कालूआना माइनर शुक्रवार को टूटने से करीब 10 एकड़ नरमे की फसल डूब गई। वहीं माइनर का पानी किसानों के ट्यूबवेल में भी जा घुसा। किसान विनोद शर्मा ने बताया कि पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से पुल का निर्माण किया जा रहा था। जिस बीच विभाग द्वारा सड़क के आधे भाग में साइफन डाल दिए गए। शेष भाग मे अभी साइफन डालने बाकी हैं। जबकि इसी दौरान रबी फसल के बिजाई का समय होने के कारण माइनर में पानी छोड़ा गया।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से पानी का बहाव माइनर से निर्मित साइफन से हो रहा था। तीन दिन से साइफन में कचरा अटका हुआ था। सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने साइफन की सफाई न करने के कारण बंद हो गए। जिस वजह से पानी की निकासी न होने के कारण पानी माइनर के तटों के ऊपर से होकर बहने लगा। जिसकी सूचना आसपास के किसानों ने संबंधित विभाग को दी। दो दिन बीत जाने के उपरांत भी किसी ने इसकी सुध नहीं ली। जिस वजह से शुक्रवार सुबह सड़क के पास से माइनर टूट गई। जिसे पानी का जलभराव किसानों के खेतों में हो गया। जिससे करीब 10 एकड़ नरमे की फसल में जलभराव हो गया।
विज्ञापन

जेई जगदीप सिंह ने बताया कि पुल का निर्माण कार्य पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से किया जा रहा है। टूटे माइनर के बारे में जानकारी प्राप्त हुई। इसके लिए बेलदारों को अवगत करवा दिया गया है। शीघ्र ही जेसीबी सहायता से टूटी दरार को भरवाकर पानी सुचारू रूप से चलवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed