{"_id":"678b37a515d236c73509410c","slug":"severe-cold-in-haryana-weather-update-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana Weather: हरियाणा में कोहरे से दृश्यता घटी, बर्फीली हवाओं से कांपे लोग, अभी नहीं मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Weather: हरियाणा में कोहरे से दृश्यता घटी, बर्फीली हवाओं से कांपे लोग, अभी नहीं मिलेगी राहत
Sat, 18 Jan 2025 10:40 AM IST
निवेदिता वर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा
अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 18 Jan 2025 10:40 AM IST
सार
आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बर्फीली हवाएं चल रही हैं। बालसमंद में दिन का तापमान 10.1 डिग्री रहा, जो प्रदेश में सबसे कम दर्ज किया गया।
विज्ञापन
हरियाणा में शीत लहर
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा में कड़ाके की ठंड का सितम जारी है। हिसार में लगातार तीसरे दिन सुबह के समय सूरज नहीं निकला। आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बर्फीली हवाएं चल रही हैं। बालसमंद में दिन का तापमान 10.1 डिग्री रहा, जो प्रदेश में सबसे कम दर्ज किया गया।
शुक्रवार व वीरवार रात घना कोहरा छाया रहा था। दृश्यता 20-30 मीटर तक रही। इससे वाहन चालकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।
शहर में सुबह घना कोहरा छाया रहा। इसका असर दृश्यता पर भी पड़ा। हालांकि दिन चढ़ने के साथ कोहरा छंट गया, लेकिन आसमान बादलों से अटा रहा। बर्फीली हवा चलने से लोग गर्म कपड़ों में भी कंपकंपाते रहे। हिसार में अधिकतम तापमान वीरवार के मुकाबले 2.6 डिग्री गिरकर 12.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से 6.2 डिग्री नीचे रहा। न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.8 डिग्री ऊपर रहा।