फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   security people did a fraud of rupees 5 crore

एटीएम में पैसे डालने वाले ही हड़प गए 5 करोड़

Thu, 20 Jun 2013 03:15 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 20 Jun 2013 03:15 PM IST
विज्ञापन
security people did a fraud of rupees 5 crore
हरियाणा में एटीएम में पैसे डालने वाले सुरक्षाकर्मियों ने 5 करोड़ रुपए की हेराफेरी की है।
विज्ञापन


यहां बैंक जिन सुरक्षाकर्मियों के जरिए रकम एटीएम में डलवाते थे, उन्हीं सुरक्षाकर्मियों ने बैंकों के साथ करोड़ों की धोखाधड़ी की है।

रकम एटीएम तक नहीं पहुंची और सुरक्षाकर्मी ही 5 करोड़ रुपए हड़प गए। इस मामले में धारूहेड़ा पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

भिवानी की सिक्योरिटी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बैंकों से कैश लेकर एटीएम में डालने का काम करती है। कंपनी के पास हरियाणा व दिल्ली में अलग-अलग बैंकों के 55 एटीएम हैं।

पंजाब नेशनल बैंक की शिकायत के बाद यह बात सामने आई कि जनवरी में एटीएम में 7 लाख 55 हजार रुपए कम डाले गए थे।

बैंक प्रबंधन ने इस बारे में शिकायत की तो जांच में यह बात सही पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed