फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sarpanch Protest against E tendering in Haryana

Haryana: ई-टेंडरिंग के विरोध में उतरे सरपंच, बीडीपीओ कार्यालयों पर जड़े ताले, पंचायती राज विभाग का काम ठप

Mon, 16 Jan 2023 02:15 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 16 Jan 2023 02:15 PM IST
सार

सरंपचों का कहना है कि 2 लाख की राशि से गांव की कोई भी मांग पूरी नहीं हो सकती है। ऐसे में ग्रामीणों ने जिस उम्मीद से उन्हें सरपंच पद के लिए चुना है, वह खत्म हो गई है। ऐसे हालात में वे ग्रामीणों की मांगों पर कभी भी खरा नहीं उतर पाएंगे।

विज्ञापन
Sarpanch Protest against E tendering in Haryana
महम में बीडीपीओ कार्यालय को ताला लगाते सरपंच। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में सोमवार को सरपंच ई टेंडरिंग के विरोध में उतर आए। कई जिलों में बीडीपीओ कार्यालयों पर ताले लगा दिए गए। रोहतक के चारों ब्लॉक रोहतक, महम, सांपला व कलानौर के सरपंचों ने विकास एवं पंचायत कार्यालय में कर्मचारियों को बाहर निकाल कर ताला जड़ दिया। कहीं टेंट लगाकर धरना शुरू कर दिया तो कहीं नारेबाजी की। सरपंचों का कहना है कि ई-टेंडरिंग के माध्यम से सरकार पंचायती राज को खत्म करना चाहती है। 

विज्ञापन


चारों ब्लॉक के सरपंच बीडीपीओ कार्यालयों के बाहर पहुंचे। सभी कर्मचारियों को बाहर आने का आग्रह किया। इसके बाद गेट पर ताला लगा दिया। सरंपचों का कहना है कि 2 लाख की राशि से गांव की कोई भी मांग पूरी नहीं हो सकती है। ऐसे में ग्रामीणों ने जिस उम्मीद से उन्हें सरपंच पद के लिए चुना है, वह खत्म हो गई है। ऐसे हालात में वे ग्रामीणों की मांगों पर कभी भी खरा नहीं उतर पाएंगे उनकी सरकार से मांग है कि जल्द से जल्द उनकी मुख्य मांगों को पूरा किया जाए अन्यथा सरपंचों का धरना प्रदर्शन अनिश्चित काल के लिए जारी रहेगा। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


कलानौर में सरपंचों के प्रधान प्रधान चुन्नी लाल ने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार पर लगाम लगाना चाहती है परन्तु दूसरी तरफ सरपंचों पर विश्वास नहीं किया जा रहा है। ऐसे में पंचायतों को पूरा मान सम्मान देते हुए पूरी छूट दी जाएं, ताकि गांवों का सम्पूर्ण विकास करवाया जा सके अन्यथा आने वाले समय में सरकार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।



हांसी ओर फतेहाबाद में प्रदर्शन
हांसी में ई-टेंडरिंग के विरोध में सरपंचों ने खंड विकास एवं पंचायत अधिकारियों के कार्यालय के मेन गेट पर तालाबंदी की और धरने पर बैठ गए। 15 जनवरी को टोहाना में पूरे प्रदेश के सरपंचों ने बैठक कर सभी बीडीपीओ कार्यालयों पर ई- टेंडरिंग के विरोध में ताला लगाने का निर्णय लिया था। सोमवार दोपहर 12 बजे खंड प्रथम व द्वितीय के सरपंच सरपंच एसोसिएशन के जिला प्रधान नरसिंह दुहन कुंवारी के नेतृत्व में बीडीपीओ कार्यालय पहुंचे और कार्यालय को ताला जड़ दिया। सरपंचों ने वहीं धरना भी शुरू कर दिया। सुरक्षा के लिहाज से भारी पुलिस बल भी तैनात रहा। 

सरपंच यूनियन के प्रधान नरसिंह दुहन ने सरपंचों के साथ मिलकर ब्लॉक से अधिकतर कर्मचारियों को बाहर कर दिया। नरसिंह दुहन ने सीआईडी व पुलिस प्रशासन को भी चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जबरदस्ती तालाबंदी खुलवाई गई तो एक कॉल पर सभी गांवों के ग्रामीण ब्लॉक में पहुंच जाएंगे। उन्होंने कहा कि हमने ग्रामीणों से बातचीत करके ब्लॉक पर ताला बंदी की है। उन्होंने कहा कि हमने ग्रामीणों को बता दिया है कि गांवों में सरकार विकास कार्य नहीं करवाना चाहती, इसलिए हम ब्लॉक पर तालाबंदी कर रहे हैं जिसको लेकर सभी ग्राम वासियों ने समर्थन का ऐलान किया है। सरपंच प्रदीप लादी ने हरियाणा के सीएम व सरकार के मंत्रियों को चेतावनी दी है कि वह उनके कार्यक्रम का बहिष्कार करते हैं और हम उनका काले झंडे के साथ विरोध करेंगे। फतेहाबाद जिले के नागपुर बीडीपीओ कार्यालय को सरपंचों ने ताला लगा दिया। 

टोहाना में भी प्रदर्शन
टोहाना के अनेक सरपंचों ने खंड पंचायत एवं विकास अधिकारी  कार्यालय में पहुंचकर बीडीपीओ ऑफिस पर ताला लगाकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन की अध्यक्षता समैण के सरपंच रणवीर सिंह ने की। उन्होंने कहा कि सरकार की ई टेंडरिंग व राइट टू रिकॉल एक्ट के विरोध में यह तालाबंदी प्रदेश स्तर पर की गई है। उन्होंने बताया कि सरकार की इस कानून के विरोध में अनिश्चितकालीन तालाबन्दी करेंगे तथा मुख्यमंत्री की टोहाना रैली का विरोध जताते हुए काले झंडे दिखाएंगे। वहीं महेंद्रगढ़ में खंड एवं पंचायत विकास अधिकारी कार्यालय पर ताला जड़ने को लेकर सरपंच व पुलिस प्रशासन आमने सामने हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed