फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   RTI activists in Haryana frustrated over not receiving information

'सूचना नहीं हमें मिलती है तारीखें': हरियाणा में आरटीआई एक्टिविस्ट परेशान, राज्यपाल को देंगे मांग पत्र

Sun, 04 Oct 2026 03:11 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 04 Oct 2026 03:11 PM IST
सार

आरटीआई एक्टिविस्ट पीपी कपूर ने राज्य सूचना आयोग पर आरोप लगाया कि  30 दिन में दी जाने वाली सूचना के लिए कई बार वर्षों लग जाते हैं लेकिन सूचना नहीं मिल पाती।

विज्ञापन
RTI activists in Haryana frustrated over not receiving information
आरटीआई - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

हरियाणा में सूचना का अधिकार कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने और राज्य सूचना आयोग की कार्यप्रणाली में सुधार की मांग को लेकर प्रदेश के प्रमुख आरटीआई एक्टिविस्ट 12 अक्टूबर को राज्यपाल को मांग पत्र देंगे। राष्ट्रीय सूचना अधिकार दिवस पर विभिन्न जिलों के एक्टिविस्ट राज्यपाल के समक्ष अपनी मांगें रखेंगे।
विज्ञापन


राज्य सूचना आयोग पर लगाए आरोप
आरटीआई एक्टिविस्ट एवं जन अभियान मंच के अध्यक्ष पीपी कपूर ने आरोप लगाया कि राज्य सूचना आयोग सूचना हासिल करने में आवेदकों के लिए सबसे बड़ी बाधा बन गया है। उन्होंने कहा कि कानून के तहत 30 दिन में दी जाने वाली सूचना के लिए भी आवेदकों को बार-बार तारीखें मिलती हैं और कई मामलों में वर्षों तक सूचना नहीं मिलती।
विज्ञापन


कपूर के अनुसार, कई मामलों में जन सूचना अधिकारी सूचना उपलब्ध नहीं कराते और प्रथम अपीलीय अधिकारी अपील की सुनवाई नहीं करते। इसके बाद राज्य सूचना आयोग में दायर दूसरी अपील भी लंबे समय तक लंबित रहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई बार सरकारी दस्तावेजों को निजी सूचना बताकर जानकारी देने से इनकार किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका आरोप है कि लंबित मामलों को खत्म करने के लिए कई दूसरी अपीलों को अपीलकर्ता की सुनवाई किए बिना ही प्रथम अपीलीय अधिकारी के पास वापस भेज दिया जाता है। इससे आवेदक वर्षों तक कार्यालयों के चक्कर लगाता रहता है। उन्होंने यह भी कहा कि आयोग के आदेशों की प्रतियां महीनों तक नहीं मिलतीं और कई आदेश आयोग की वेबसाइट पर भी अपलोड नहीं किए जाते। एक्टिविस्टों ने कहा कि इन समस्याओं के समाधान के लिए राज्यपाल को मांग पत्र दिया जाएगा। मांगों पर कार्रवाई नहीं होने पर सड़क पर आंदोलन की चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed