फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Haryana Shines at Asian Games 48 Athletes Win 51 Medals Kabaddi and Hockey Make Biggest Contribution

एशियन गेम्स में हरियाणा का डंका: 48 खिलाड़ियों ने 51 पदक जीते, कबड्डी और हॉकी में सबसे बड़ा योगदान

Sun, 04 Oct 2026 01:53 PM IST
Naveen मनोज कौशिक, हिसार (हरियाणा)
मनोज कौशिक, हिसार (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Sun, 04 Oct 2026 01:53 PM IST
सार

हरियाणा के खिलाड़ियों ने हाल में ही हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में 39 में से 11 मेडल जीते थे। भाला फेंक में पानीपत के नीरज चोपड़ा ने रजत और भिवानी के यशवीर ने कांस्य पदक जीता है। 

विज्ञापन
Haryana Shines at Asian Games 48 Athletes Win 51 Medals Kabaddi and Hockey Make Biggest Contribution
विजेता खिलाड़ी - फोटो : संवाद

विस्तार

खेलों की दुनिया में हरियाणा की धाक एक बार फिर देखने को मिली। कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद अब एशियन गेम्स में भी प्रदेश के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का डंका बजाया है। कुश्ती, मुक्केबाजी, कबड्डी, हॉकी, शूटिंग, तीरंदाजी और अन्य खेलों में हरियाणा के खिलाड़ियों ने भारतीय पदक अभियान में अहम योगदान दिया। खास बात यह रही कि प्रदेश की बेटियों ने भी कई बड़ी उपलब्धियां हासिल कीं।

विज्ञापन


भारतीय दल के पदक विजेता खिलाड़ियों में हरियाणा की हिस्सेदारी सबसे बड़ी रही है। हरियाणा के खिलाड़ियों ने सयुंक्त तौर पर 26 पदक जीते हैं लेकिन खिलाड़ी-वार गिनने पर प्रदेश के 48 खिलाड़ियों के नाम 51 पदक दर्ज होते हैं। इनमें 35 स्वर्ण, नौ रजत और सात कांस्य पदक शामिल हैं। इनमें ऐसे भी खिलाड़ी हैं जिन्होंने एक ही स्पर्धा में दो या तीन मेडल हासिल किए हैं। उदाहरण के तौर पर जींद की नीरू ने तीन पदक अपने नाम किए।
विज्ञापन


भारत ने एशियन गेम्स में कुल 85 पदक जीते, जिनमें 21 स्वर्ण, 27 रजत और 37 कांस्य पदक रहे है। हरियाणा का सबसे ज्यादा योगदान कबड्डी और हॉकी का रहा। पुरुष और महिला कबड्डी टीमों में हरियाणा के कुल 14 खिलाड़ी शामिल रहे और दोनों टीमों ने स्वर्ण जीता। पुरुष टीम में आठ और महिला टीम में छह खिलाड़ी हरियाणा के थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

हॉकी स्पर्धा में थे दस खिलाड़ी 

हॉकी में हरियाणा के दस खिलाड़ियों ने स्वर्ण विजेता टीमों में जगह बनाई। महिला टीम में छह और पुरुष टीम में चार खिलाड़ी हरियाणा से रहे। महिला टीम में सिरसा की सविता पूनिया, हिसार की दीपिका सहरावत के अलावा सोनीपत की ज्योति, शिल्पी डबास, नेहा गोयल और साक्षी राणा शामिल रहीं। पुरुष टीम में सोनीपत के अभिषेक नैन व सुमित कुमार तथा हिसार के संजय राणा और सोनीपत के यशदीप सिवाच ने स्वर्ण जीता। शूटिंग में नौ खिलाड़ी-पदक हरियाणा के खाते में आए। इसमें नीरू ढांडा ने तीन, हिमांशु ढिल्लों ने दो तथा कमलजीत, सुरुचि सिंह, मनीषा कीर और आशिमा अहलावत ने एक-एक पदक जीता। नीरू ने व्यक्तिगत ट्रैप और मिक्स्ड ट्रैप में स्वर्ण और ट्रैप टीम में रजत जीता।

कुश्ती में छह पदक 

कुश्ती में हरियाणा के छहों पदक विजेता रहे। सुजीत कलकल और अमन सहरावत ने स्वर्ण, अंतिम पंघाल और नितेश सिवाच ने रजत और सुनील कुमार और दीपक पूनिया ने कांस्य जीता। मुक्केबाजी में चार खिलाड़ी पदक विजेता रहे। परवीन हुड्डा और अंकुश पंघाल ने स्वर्ण, जबकि नरेंद्र बरवाल और प्रिया घनघस ने कांस्य जीता। एथलेटिक्स में चार खिलाड़ी पदक विजेता रहे। किरण पहल ने महिला 4x400 मीटर रिले में स्वर्ण, यशवीर सिंह ने भाला फेंक में रजत और पूजा सिंह और मनप्रीत कौर ने कांस्य जीता। इसके अलावा जींद की कीर्ति शर्मा ने तीरंदाजी में स्वर्ण, झज्जर की दीक्षा डागर ने गोल्फ टीम स्पर्धा में रजत और गुरुग्राम की सुचिका तरियाल ने एमएमए में कांस्य जीता।

कॉमनवेल्थ में 39 में से 11 मेडल किए नाम

हरियाणा के खिलाड़ियों ने हाल में ही हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में 39 में से 11 मेडल जीते थे। इनमें 7 स्वर्ण, 2 रजत और 2 कांस्य शामिल हैं। यानी देश के लगभग एक-तिहाई पदक हरियाणा के खिलाड़ियों ने दिलाए। भिवानी के सचिन सिवाच, साक्षी चौधरी ढांडा, प्रीति पंवार, प्रिया घणघस, जैस्मीन लांबोरिया और हिसार के अंकुश पंघाल ने स्वर्ण पदक जीते। हिसार के नरेंद्र बेरवाल ने रजत पदक हासिल किया। इसके अलावा झज्जर की शर्मीला ने महिला शॉटपुट (एफ-57) में स्वर्ण हासिल किया। भाला फेंक में पानीपत के नीरज चोपड़ा ने रजत और भिवानी के यशवीर ने कांस्य पदक जीता है। भिवानी की सीमा ने डिस्कस थ्रो में कांस्य पदक जीत कर इस प्रतियोगिता में देश का खाता पहली बार खोला।

एशियन गेम्स पदक विजेता खिलाड़ियों की सूची

  • कबड्डीः 14 स्वर्ण: सुनील मलिक, आशु मलिक, जयदीप दहिया, अंकित जगलान, राहुल रावल, देवांक दलाल, अयान और सुमित सांगवान; रितु नेगी, राजरानी, रितु श्योराण झांगू, मनीषा, निकिता और पूजा काजला।
  • हॉकी-10 स्वर्ण: सविता पूनिया, दीपिका सहरावत, ज्योति, शिल्पी डबास, नेहा गोयल, साक्षी राणा; अभिषेक नैन, सुमित कुमार, संजय राणा और यशदीप सिवाच।
  • शूटिंग-9 पदक: नीरू ढांडा-2 स्वर्ण, 1 रजत; हिमांशु ढिल्लों-2 रजत; कमलजीत-1 स्वर्ण; सुरुचि सिंह-1 स्वर्ण; मनीषा कीर-1 रजत; आशिमा अहलावत-1 रजत।
  • कुश्ती-6 पदक: सुजीत कलकल-स्वर्ण, अमन सहरावत-स्वर्ण, अंतिम पंघाल-रजत, नितेश सिवाच-रजत, सुनील कुमार-कांस्य, दीपक पूनिया-कांस्य।
  • मुक्केबाजी-4 पदक: परवीन हुड्डा-स्वर्ण, अंकुश पंघाल-स्वर्ण, नरेंद्र बरवाल-कांस्य, प्रिया घनघस-कांस्य।
  • एथलेटिक्स-4 पदक: किरण पहल-स्वर्ण, यशवीर सिंह-रजत, पूजा सिंह-कांस्य, मनप्रीत कौर-कांस्य।
  • तीरंदाजी-1 स्वर्ण: कीर्ति शर्मा।
  • गोल्फ-1 रजत: दीक्षा डागर।
  • एमएमए-1 कांस्य: सुचिका तरियाल।
  • क्रिकेट-1 स्वर्ण: शेफाली वर्मा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed