{"_id":"6a0f4764162a3d925f09b5c3","slug":"zero-park-in-ward-14-will-be-beautified-with-rs-40-lakh-inaugurated-rohtak-news-c-17-roh1020-859753-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: वार्ड 14 में जीरो पार्क का 40 लाख से होगा सुंदरीकरण, किया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: वार्ड 14 में जीरो पार्क का 40 लाख से होगा सुंदरीकरण, किया शुभारंभ
विज्ञापन
रोहतक। नगर निगम वार्ड नंबर 14 के अर्जुन नगर स्थित जीरो पार्क के 40 लाख से होने वाले नवीनीकरण एवं सुंदरीकरण का वीरवार को शुभारंभ किया गया। पूर्व निगम पार्षद राधेश्याम ढ़ल, निगम पार्षद कंचन खुराना व शक्ति केंद्र प्रमुख विजय परुथी ने नारियल फोड़कर शुभारंभ किया।
भारतीय जनता पार्टी से निगम पार्षद कंचन खुराना ने कहा कि लंबे समय से पार्क के सुंदरीकरण एवं सुविधाओं के विस्तार की मांग की जा रही थी। इसे अब प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 40 लाख रुपये की लागत से पार्क में नई मजबूत दीवार का निर्माण, आकर्षक वॉल टाइल्स, स्टील ग्रिल, आधुनिक डिजाइन के नए स्टील गेट स्थापित किए जाएंगे।
नया फुटपाथ बनाया जाएगा। लोगों के बैठने व विश्राम के लिए गजीबो (छतरी) का निर्माण करवाया जाएगा। बच्चों के मनोरंजन के लिए आधुनिक झूले लगाए जाएंगे। युवाओं एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक नागरिकों के लिए ओपन जिम की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
पार्क की हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार के सजावटी एवं छायादार पौधों भी लगाए जाएंगे। नई घास बिछाकर पार्क को आकर्षक स्वरूप प्रदान किया जाएगा। निगम पार्षद कंचन खुराना ने कहा कि पार्क केवल मनोरंजन का स्थान नहीं बल्कि समाज के हर वर्ग बच्चों, युवाओं, महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य और सामाजिक मेलजोल का केंद्र भी होता है।
राधेश्याम ने कहा कि हरित एवं स्वच्छ वातावरण स्वस्थ समाज की पहचान है। पार्क के सुंदरीकरण से क्षेत्र वासियों को बेहतर वातावरण, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी।
शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त
स्थानीय निवासियों ने इस कार्य के शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि पार्क के विकसित होने से बच्चों, महिलाओं एवं बुजुर्गों को सुबह शाम सैर और व्यायाम के लिए बेहतर स्थान उपलब्ध होगा। इस अवसर मंडल अध्यक्ष अमित मग्गू, निगम पार्षद कपिल नागपाल, हर्षित मिगलानी,शक्ति केंद्र प्रमुख सुभाष मल्होत्रा, सुंदर जेटली आदि उपस्थित रहे।