फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Youths teaching slum children free of cost honoured

Rohtak News: स्लम बस्ती के बच्चों को निशुल्क पढ़ा रहे युवा सम्मानित

Wed, 01 Jul 2026 08:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 01 Jul 2026 08:48 PM IST
विज्ञापन
Youths teaching slum children free of cost honoured
18-एमएससी संस्था की तरफ आयोजित सम्मान समारोह में बच्चों के साथ संस्था के सदस्य। स्रोत: संस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। रोहतक। शहर की स्लम बस्ती में आर्थिक तंगी और संसाधनों के अभाव से जूझ रहे बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए दो युवा प्रदीप और प्रीति प्रतिदिन एमएससी संस्था की मदद से दो से तीन घंटे निशुल्क पढ़ा रहे हैं। उनका यह प्रयास बच्चों के सपनों को नई उड़ान देने का काम कर रहा है और समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण बन रहा है।
इनके कार्य को देखते हुए मेडिकल सर्विस सेंटर (एमएससी) रोहतक इकाई ने दोनों को सम्मानित किया। स्वास्थ्य जागरूकता अभियानों के दौरान एमएससी टीम ने देखा कि सीमित संसाधनों के बावजूद प्रदीप और प्रीति बच्चों को शिक्षा प्रदान कर रहे हैं। इस पर संस्था की ओर से उन्हें व्हाइट बोर्ड भी उपलब्ध कराया गया।
विज्ञापन

एमएससी रोहतक इकाई के सचिव डॉ. सचिन ने कहा कि समाज परिवर्तन के लिए बड़े संसाधनों की नहीं, बल्कि मजबूत इच्छाशक्ति की आवश्यकता होती है, जिसे प्रदीप और प्रीति ने साबित किया है। उन्होंने कहा कि संस्था ऐसे सभी सकारात्मक प्रयासों के साथ खड़ी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर डॉ. विवेक मलिक, डॉ. पूनम, अंकुश, शुभम सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed