{"_id":"67bb83c14bbf77cd5a0181d7","slug":"youth-jumped-with-joy-after-seeing-indias-spectacular-victory-over-pakistan-rohtak-news-c-17-roh1020-606224-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: भारत की पाक पर शानदार जीत देख खुशी से उछल पड़े युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: भारत की पाक पर शानदार जीत देख खुशी से उछल पड़े युवा
विज्ञापन
रोहतक। चैपिंयंस ट्रॉफी में रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ भारत की शानदार जीत पर शहर जश्न में डूब गया। शतकवीर विराट कोहली के विजयी चौके के साथ ही क्रिक्रेट प्रेमी घरों से बाहर निकले और जीत का जश्न मनाना शुरू कर दिया। दिवाली और होली जैसा माहौल नजर आया। शहर के विभिन्न हिस्सों में काफी देर तक आतिशबाजी का दौर चला खूब रंग-गुलाल उड़ा।
मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमी सुबह से टीवी के आगे डट गए। दुकान और कामकाजी लोग मोबाइल फोन पर मैच का अपडेट लेते रहे। भारत की सधी हुई गेंदबाजी के सामने पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 241 रन पर सिमट गई। 242 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को कप्तान रोहित शर्मा और उप कप्तान शुभमन गिल ने शानदार शुरुआत दिलाई। कप्तान ने 15 गेंदों पर तीन चौको और एक छक्के के साथ 20 रन की पारी खेली। उनके आउट होने के बाद बल्लेबाजी के लिए विरोट कोहली उतरे। पाकिस्तान के खिलाफ विराट का बल्ला हमेश चलता है। इस बार भी क्रिक्रेट प्रेमियों काे कोहली से विराट पारी की आस थी। किंग कोहली सबकी उम्मीदों पर खरा उतरते हुए शानदार नाबाद शतकीय पारी खेली। उनके हर शॉट पर युवाओं का जोश देखते ही बन रहा था। शुभमन गिल (46) और श्रेयस अय्यर (56) की पारी का भी खूब लुत्फ उठाया।
लोग चैंपियन ट्रॉफी का भारत और पाकिस्तान के बीच हुआ मैच रविवार को रोमांचक रहा। भारतीय टीम के शानदार प्रदर्शन के चलते दर्शक शुरुआत से ही स्क्रीन से चिपके नजर आए। पहले गेंदबाजी व क्षेत्ररक्षण और इसके बाद बल्लेबाजी में खिलाड़ियों ने उम्दा प्रदर्शन कर देश को जीत दिलाई तो युवा समर्थक भी खुशी से झूम उठे। अपनी यह खुशी युवाओं ने आतिशबाजी के साथ जाहिर की।
विज्ञापन
दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया यह रोमांचक मैच देखकर दर्शकों की खुश का ठिकाना नहीं रहा। गोयल क्रिकेट अकादमी में बड़ी स्क्रीन पर मैच देख रहे बच्चे बल्लेबाजों के हर चौके व छक्के पर नाच गाकर खुशी जताते नजर आए। पाकिस्तान की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पाकिस्तान की टीम 241 रन पर ऑलआउट हो गई। भारतीय गेंदबाजों की कसी हुई गेंदबाजी ने उन्हें बड़ा लक्ष्य बनाने से रोक दिया। बाद में बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ रन बनाकर जीत दर्ज की।
सूना रहा बाजार,
मुकाबले के चलते शहर के प्रमुख बाजार में सन्नाटा रहा। शहर के विभिन्न कैफे, होटल और क्रिकेट अकादमियों में बड़ी स्क्रीन पर मैच का सीधा प्रसारण दिखाया गया। गोयल क्रिकेट अकादमी में बड़ी स्क्रीन पर मैच देख रहे युवा खिलाड़ियों ने मैच की हर गेंद का आनंद उठाया। पाकिस्तान की बल्लेबाजी के दौरान हर विकेट गिरने पर खूब तालियां बजीं। भारतीय टीम बल्लेबाजी करने उतरी तो रोहित, गिल, विराट और श्रेयस के हर शॉट पर युवा झूमते नजर आए।