फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Youth jailed for two years for misbehaving with a seven-year-old child

Rohtak News: सात साल के बच्चे से गलत हरकत करने के दोषी युवक को दो साल की कैद

Fri, 16 Dec 2022 06:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 16 Dec 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
Youth jailed for two years for misbehaving with a seven-year-old child
रोहतक। सात साल के बच्चे को अश्लील फिल्म दिखाकर गलत हरकत करने के दोषी युवक बिहार निवासी राहुल को एएसजे नरेश कुमार की अदालत ने दो साल कैद की सजा सुनाई है। साथ ही एक हजार रुपये जुर्माना न भरने पर एक माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी पड़ेगी।
विज्ञापन

मामले के अनुसार जुलाई 2019 में आदर्श नगर के एक युवक ने शिकायत दी थी कि उसका सात साल का बेटा घर से दुकान पर सामान लेने गया था। रास्ते में दुग्ध डेयरी के पास बिहार निवासी राहुल मिला, जो डेयरी में काम करता था। वह बच्चे को अपने साथ कमरे में ले गया। वहां पर उसे अश्लील वीडियो दिखाकर गलत हरकत की। तभी एक अन्य युवक आ गया, जिसके बाद दोषी ने बच्चे को छोड़ दिया। साथ में धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो जाने से मार देगा। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। तभी से जिला अदालत में मामले की सुनवाई चल रही थी। वीरवार को अदालत ने आरोपी राहुल को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed