फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Youth injured in firing dies during treatment in Rohtak

Rohtak Crime: सोशल मीडिया पर पोस्ट को लेकर विवाद, दो युवकों पर दागी गोलियां, इलाज के दौरान एक की मौत

Tue, 11 Feb 2025 03:31 PM IST
अंकेश ठाकुर माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 11 Feb 2025 03:31 PM IST
सार

हरियाणा के रोहतक में गोली लगने से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में पुलिस ने 15 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन
Youth injured in firing dies during treatment in Rohtak
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतक के रिठाल रोड पर शनिवार दोपहर को दो छात्रों पर हुई गोलीबारी में घायल युवक मनीष ने मंगलवार सुबह इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद गांव में तनाव है और पुलिस बल की मौजूदगी में मृतक का अंतिम संस्कार किया गया। 

विज्ञापन


पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक धमनगांव निवासी सौरभ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि गांव के मनीष के साथ बीते शनिवार दोपहर को रिठाल रोड पर पुल के पास नहर से पानी लेने गया था। जब वह नहर पर पहुंचे तो इस दौरान तीन गाड़ियां आई और उनमें 15 युवक सवार थे। इनमें 6 युवक गांव के ही थे। उनके पास पिस्टल थी। 
विज्ञापन


पीड़ित ने आरोप लगाया था कि आरोपियों ने मनीष की कनपटी में चेहरे पर गोलियां दागी और उसके चेहरे पर भी गोली मारी गई थी, जिससे दोनों घायल हो गए। आरोपी मौके से फरार हो गए थे। दोनों को पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया था, जहां मनीष की मंगलवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि घटना से तीन दिन पहले दामन गांव के एक युवक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी जिसे लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। इसके बाद आरोपियों ने युवकों पर गोलियां चलाई थी जिसमें मनीष और सौरभ दोनों घायल हुए थे। इस मामले में गांव के युवकों समेत 15 लोगों को नामजद किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed