{"_id":"58769b3b4f1c1b922bba8d02","slug":"youth-festival-activity-youth-festival-haryana-rohtak-minister-cultural-mdu-divers-an","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय युवा महोत्सव में पांच दिन युवा जोश का धमाल, पांच दिन शहर का रूट डायवर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय युवा महोत्सव में पांच दिन युवा जोश का धमाल, पांच दिन शहर का रूट डायवर्जन
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Thu, 12 Jan 2017 02:23 AM IST
विज्ञापन
महोत्सव में प्रैक्टिस करते प्रतिभागी।
- फोटो : amar ujala
शहर में करीब दस जगहों पर पांच दिनों तक राष्ट्रीय युवा महोत्सव के तहत कार्यक्रम होने हैं। इसके लिए शहर में देश के तकरीबन सभी राज्यों से मेहमान आ गए हैं। महोत्सव के दौरान मेहमानों और कार्यक्रमों में शामिल होने वालों को दिक्कत न हो इसके लिए शहर के कई मार्ग को बदल दिया गया है। ऐसे में बृहस्पतिवार से पांच दिन तक इन रास्तों से न ही गुजरें तो बेहतर होगा। यदि निकलना ही है तो रूट डायवर्जन की जानकारी जरूर हासिल कर लें नहीं तो रास्ते में आपको दिक्कत हो सकती है।
पुलिस प्रशासन की ओर से पांच दिन के लिए शहर के कई रास्तों को परिवर्तित कर दिया गया है। रूट डयवर्जन की व्यवस्था इसलिए की गई है ताकि महोत्सव के दौरान जाम न लगे। इसके तहत शहर में भारी वाहनों के प्रवेश को कई जगहों से बंद कर दिया गया है। एमडीयू के आसपास पार्किंग की व्यवस्था की गई है। झज्जर रोड को बंद कर दिया गया है। शहर के अंदर से गुजरने वाले दिल्ली रोड को वन-वे किया गया है। सोनीपत स्टैंड से मेडिकल मोड़ जाने वाले वाहनों को सोनीपत रोड से शीला सिनेप्लेक्स के सामने से माडल टाउन और पावर हाउस चौक से होकर जाना होगा। सोनीपत स्टैंड से दिल्ली बाईपास जाने वाले वाहनों को सोनीपत रोड से शीला बाईपास होते हुए बाईपास रोड से गुजरना होगा। दिल्ली की ओर से आने वाले वाहनों को नांदल भवन के सामने से सोनीपत रोड होते हुए शहर में प्रवेश करना होगा। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बुधवार को एडीजीपी कानून व्यवस्था मोहम्मद अकील ने समारोह स्थल का दौरा किया। उनके साथ अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी शामिल रहे।
ऐसी रहेगी व्यवस्था
- 12 से 16 जनवरी तक एमडीयू के अंदर किसी भी निजी वाहन को अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी।
युवा महोत्सव में आने वाले आमजन के लिए चार जगह होगी पार्किंग
नंबर-1 सीआर पॉलिटेक्निक कॉलेज ग्राउंड,
नंबर-2 केंद्रीय विद्यालय दिल्ली बाईपास रोहतक
नंबर-3 एग्रो मॉल सेक्टर-14
नंबर-4 दिल्ली रोड पर ओमैक्स गेट के पास।
- युवा महोत्सव तक दिल्ली बाईपास से झज्जर बाईपास वाया केंद्रीय विद्यालय, कन्हेली को जाने वाले रास्ते को आमजन के लिए बंद किया गया है।
- कार्यक्रम देखने आने वालों के लिए झज्जर बाईपास रोड पर पार्किं ग की व्यवस्था है। आमजन का प्रवेश द्वार झज्जर बाईपास रोड के नजदीक रेलवे ओवर ब्रिज के पास बनाया गया है।
विज्ञापन
- महोत्सव में आने वाले लोगों की एंट्री पहचान पत्र के आधार पर होगी। पहचान पत्र (कोई भी आई कार्ड) के बिना प्रवेश नहीं दिया जाएगा। आयोजकों की ओर से प्रवेश के लिए पास नहीं जारी किया गया है।
- भारी वाहनों को दिल्ली बाईपास से शहर की तरफ आने की अनुमित नहीं रहेगी।
- पावर हाउस चौक से दिल्ली बाईपास वाया जाट कॉलेज जाने वाले रास्ते को आमजन के लिए बंद कर दिया गया है। वाहन चालक शीला बाईपास से होते हुए दिल्ली बाईपास जा सकते हैं।
- दिल्ली से आने वाले वाहनों को नांदल भवन की तरफ से शहर में प्रवेश करने की अनुमति दी गई है। बाबा मस्तनाथ से वाहनों को दिल्ली बाईपास की तरफ आने की अनुमति नहीं है।
12 आईपीएस, 25 डीएसपी और 2500 पुलिस कर्मचारी तैनात
युवा महोत्सव की सुरक्षा व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी 12 आईपीएस, 25 डीएसपी को सौंपी गई है। महोत्सव की सुरक्षा में कोई चूक न हो इसके लिए शहर में 14 जगहों पर नाकेबंदी की गई है। शहर भर में 2500 पुलिस कर्मचारियों को अलग-अलग जगहों पर तैनात किया गया है। इसके अलावा पीसीआर और राइडर भी गश्त करेंगी। पुलिस के आला अधिकारियों की ओर से सभी मुस्तैदी से काम करने की ताकीद है। इस संबंध में एडीजीपी मोहम्मद अकील ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर जरूरी निर्देश दिए हैं।
हर आईपीएस के पास अलग जिम्मेदारी
सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रत्येक आईपीएस और अन्य पुलिस अधिकारियों की अलग-अलग जिम्मेदारी तय की गई है। समारोह में पांच आईपीएस को नियुक्त किया गया है।
एससीबी एसपी बलवान सिंह राणा
इन्हें वीवीआईपी व वीआईपी की सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एसीपी फरीदाबाद मिस आस्था मोदी के साथ दो डीएसपी सहयोग करेंगे। यह उप पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी नियुक्त किए गए है। सांस्कृतिक संध्या समारोह में पुलिस प्रबंध की जिम्मेदारी भी बलवान सिंह राणा को सौंपी गई। इनकी सहायता के लिए एसीपी फरीदाबाद आस्था मोदी व एएसपी फतेहाबाद गंगा राम पुनिया के अलावा उप पुलिस अधीक्षक स्तर के 9 पुलिस अधिकारी तैनात किए गए हैं।
एसपी बी सतीश बालन
पांडाल व सांस्कृ तिक स्टेज की सुरक्षा की जिम्मेदारी झज्जर एसपी बी. सतीश बालन को सौंपी गई है। इनके साथ एएसपी फतेहाबाद गंगा राम पूनिया के अलावा चार डीएसपी रहेंगे।
एसपी अश्विन शैणवी- प्रवेश द्वार व पंडाल के बाहर की सुरक्षा की जिम्मेदारी सोनीपत एसपी अश्विन शैणवी को सौंपी गई है। इनके साथ तीन डीएसपी होंगे।
आईजी सुमन मंजरी
- 13 से 15 जनवरी तक चलने वाले कार्यक्रमों में सुरक्षा की जिम्मेदारी आईजी मधुबन सुमन मंजरी को सौंपी गई। इनके साथ एसपी बलवान सिंह राणा, एएसपी अंबाला गीतिका गहलावत के अलावा पांच डीएसपी मौजूद रहेंगे।
एसपी दीपक गहलावत
- यातायात व्यवस्था, रूट, नाका आदि पर पुलिस प्रबंध एसपी पंचकूला दीपक गहलावत के नेतृत्व में है। इनकी सहायता के लिए डीएसपी स्तर के पांच पुलिस अधिकारियों को नियुक्त किया गया है।