फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Youth dies in road accident at Kharwad Chowk

खरावाड़ चौक पर सड़क हादसे में युवक की मौत

Wed, 13 Jul 2022 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Youth dies in road accident at Kharwad Chowk
खरावड़ चौक पर हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। बाइक रिक्शा चला रहे युवक को अज्ञात बस चालक ने टक्कर मार दी थी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में उत्तर प्रदेश के एटा जिले के गांव रोहिना मिर्जापुर निवासी चंद्रभान ने कहा कि वह गढ़ी बोहर में अजयपाल प्रधान के बाग में अपने परिवार के साथ रहता है। गांधरा में भी बाग किराये पर लिया हुआ है। मंगलवार को वह अपने बेटे संजय, रोहिना मिर्जापुर निवासी धर्मपाल व फिरोजाबाद रमेश के साथ गांधरा में पौधे लगाने गया था। यहां से दोपहर करीब तीन बजे काम समाप्त कर बाइक रिक्शा से वापस घर आ रहे थे। रास्ते में खरावड़ चौक पर वह रिक्शे से उतर कर सड़क किनारे दुकान से सामान खरीदने लगा। इसी दौरान एक सफेद रंग की बस ने बाइक रिक्शे में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक रिक्शा चला रहा उसका बेटा संजय गंभीर रूप से घायल हो गया। रिक्शे में बैठे धर्मपाल व रमेश को भी चोटें आईं। हादसे में संजय के सिर में चोट लगी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रमेश को ज्यादा चोट आने के कारण राहगीरों ने उसे अस्पताल में दाखिल कराया। धर्मपाल चोट का इलाज कराने खुद चला गया। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed