{"_id":"6621b6536918df69600eebbc","slug":"youth-beaten-with-scooty-rukva-rod-obscene-video-made-jhajjar-news-c-200-1-bgh1002-106879-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: युवक की स्कूटी रुकवा रॉड से पीटा, अश्लील वीडियो बनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: युवक की स्कूटी रुकवा रॉड से पीटा, अश्लील वीडियो बनाई
Fri, 19 Apr 2024 05:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Fri, 19 Apr 2024 05:39 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। बुधवार की रात घर से सामान लेने जा रहे एक युवक की तीन युवकों ने स्कूटी रुकवा ली। इसके बाद उसे एक अन्य जगह पर ले जाकर रॉड और डंडे से मारपीट की। उसे शहर के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया। युवक की अश्लील वीडियो बनाने का भी आरोप है। मामला थाना लाइनपार क्षेत्र के अधीन जौहरी नगर कॉलोनी का है। शिकायत पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में अमित निवासी हरि नगर लाइनपार ने बताया कि उनका बेटा बुधवार को रात के समय घर से दुकान पर सामान लेने के लिए गया था। रास्ते में अनुज, हर्षित, रोहित समेत अन्य कई युवकों ने उसकी बिना किसी वजह के स्कूटी रुकवाई और उसके साथ छीना झपटी की। गाड़ी में बैठाकर किसी दूसरी जगह पर ले गए। आरोप है कि कपड़े उतरवाकर अश्लील वीडियो भी बनाई। घायल के पिता अमित ने बताया कि उसे हाथ, आंख और कमर के अलावा शरीर के कई अन्य अंगों पर चोटें आई हैं। थाना लाइनपार प्रभारी संदीप कुमार का कहना है कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।