{"_id":"6688daac88e23ffe280112b9","slug":"young-man-who-came-from-chhattisgarh-to-haryana-committed-suicide-in-rohtak-2024-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: छत्तीसगढ़ से आकर रोहतक में किया युवक ने सुसाइड, भाई से मिलने आया था मृतक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: छत्तीसगढ़ से आकर रोहतक में किया युवक ने सुसाइड, भाई से मिलने आया था मृतक
Sat, 06 Jul 2024 11:18 AM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 06 Jul 2024 11:18 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ के रतिया निवासी सलीम (28) अपने भाई वकील से मिलने के लिए रोहतक बस स्टैंड स्थित निजी होटल में मिलने आया था। वहां पर रात में अपने भाई से बातचीत की और वकील ने सलीम को होटल के दूसरे कमरे में सोने के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
मृतक
- फोटो : संवाद
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रतिया से रोहतक अपने भाई से मिलने आए एक युवक ने निजी होटल में पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंचे और सब का पंचनामा कर का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि छत्तीसगढ़ के रतिया निवासी सलीम (28) अपने भाई वकील से मिलने के लिए रोहतक बस स्टैंड स्थित निजी होटल में मिलने आया था। वहां पर रात में अपने भाई से बातचीत की और वकील ने सलीम को होटल के दूसरे कमरे में सोने के लिए भेज दिया। सुबह जब देर तक युवक कमरे से बाहर नहीं आया तो भाई ने जाकर कमरे में देखा तो फंदे पर लटका देखा उसकी चीज निकल गई। होटल के अन्य कर्मी मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना दी। घटनास्थल से कोई सुसाइड नहीं नोट नहीं मिला है और सुसाइड के कारण का भी अभी पुलिस पता नहीं लगा पाई।
विज्ञापन