फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   You will have to tell me before taking possession... I do not have any other house in the whole country

Rohtak News: कब्जा लेने से पहले बताना होगा... पूरे देश में नहीं मेरे पास और घर

Sun, 09 Mar 2025 01:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 09 Mar 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
You will have to tell me before taking possession... I do not have any other house in the whole country
08सीटीके02 : मानसरोवर पार्क के नजदीक सीपीओ ब्रांच में शनिवार को भी पहुंची महिलाएं। अमर उजाला0 - फोटो : संवाद
रोहतक। मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत 30-30 गज के प्लाॅट पर कब्जा लेने से पहले सरकार को एक शपथ पत्र देना होगा। शपथ पत्र में बताना होगा कि उसके पास पूरे देश में अन्य प्लाॅट या मकान नहीं है। निगम के अधिकारी अपने सामने प्रोफाॅर्मा पर हस्ताक्षर कराएंगे।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की तरफ से सीएम ने एक साल पहले मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना शुरू की थी। इसके तहत उन लोगों से आवेदन मांगे थे, जिनकी परिवार पहचान पत्र में 1 लाख 80 हजार से आय कम है। आवेदन के बाद 10 हजार रुपये फीस जमा करवाई गई थी। जून 2024 में सरकार ने शहर के 3 हजार लोगों को 30-30 गज के प्लॉट आवंटित किए थे। दूसरी किस्त के तौर पर लाभार्थियों से 10 हजार रुपये की किस्त ली थी। नियमों के तहत लाभार्थी को कुल 1 लाख रुपये सरकार के पास जमा करवाने हैं। इसके बाद सरकार प्लॉट का कब्जा देगी।
विज्ञापन

मकान बनाने के लिए डेढ़ लाख रुपये देगी। अब सरकार ने कब्जा देने से पहले पूरे दस्तावेज लेने का निर्णय लिया है। शपथ पत्र पर हस्ताक्षर कर लाभार्थी को बताना होगा कि मेरी आय 1 लाख 80 हजार से कम है। पूरे देश में मेरा दूसरा प्लाॅट या मकान नहीं है। अगर कोई सूचना गलत मिली तो इसका जिम्मेदार मैं होगा। हस्ताक्षर के साथ निगम को अपडेट परिवार पहचान पत्र, बैंक की कॉपी, अलाॅटमेंट पत्र जमा कराना होगा। अगर लाभार्थी एससी, बीसी या अन्य समुदाय से है तो जाति प्रमाण पत्र भी देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीपीओ ब्रांच में जमा होंगे दस्तावेज, शनिवार को भी पहुंचे लाभार्थी
सूचना पाकर शनिवार को भी लाभार्थी निगम की मानसरोवर पार्क के नजदीक सीपीओ ब्रांच में पहुंचे। ब्रांच में छुट्टी के चलते कोई नहीं मिला। महिलाओं ने कहा कि उनके पास आने के लिए कॉल आई थी।

वर्जन
तीन हजार लोगों को प्लाॅट आवंटित किए थे। सोमवार से बचे लाभार्थियों से सीपीओ ब्रांच में दस्तावेज लिए जाएंगे। जिन आवेदकों को अलॉटमेंट पत्र मिला हुआ है, वह आवश्यक कागजात लेकर आएं।
- जगदीश चंद्र, सीपीओ नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed