फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   yechuri tells, first take modi form abroad

येचूरी बोले...काला धन छोड़ो, पहले मोदी को विदेश से वापस लाओ

Mon, 08 Feb 2016 01:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Mon, 08 Feb 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
yechuri tells, first take modi form abroad

सत्ता में आने से पहले भाजपा का दावा था कि विदेशों में जमा काला धन वापस लाएंगे। अब हालात ये हैं कि जनता काले धन की नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री मोदी को विदेश से वापस लाने की मांग करने लगी है। देश की सत्ता पर आज जनविरोधी आर्थिक नीतियों, सांप्रदायिकता व तानाशाही की त्रिमूर्ति विराजमान है। यह त्रिमूर्ति त्रिशूल बनना चाहती है। जनता व वामपंथ को हर हाल में इसे त्रिशूल बनने से रोकना होगा, वरना यह बहुमत जनता के लिए भयानक व विनाशकारी होगा। 

विज्ञापन

यह बात सीपीआई (एम) महासचिव व सांसद सीताराम येचुरी ने कही। वे रविवार को मातूराम कम्यूनिटी सेंटर में स्वतंत्रता सेनानी व कम्युनिस्ट योद्धा कामरेड हरकिशन सिंह सुरजीत के राज्य स्तरीय जन्मशताब्दी समारोह में बतौर मुख्य वक्ता बोल रहे थे। येचुरी ने कामरेड सुरजीत के बारे में बोलते हुए कहा कि लोग उन्हें राजनीति का भीष्म पितामह कहते हैं। भाजपा आर्थिक मोर्चे पर नाकाम है।

विज्ञापन

 देश की अर्थव्यवस्था घाटे में है। औद्योगिक व कृषि उत्पादन दर नकारात्मक जा रही है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को केवल विदेशों के भ्रमण की लगी है। प्रधानमंत्री 22 माह के अंदर लगभग 38 बार विदेशों में जा चुके हैं। अब जनता को काले धन की नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री की चिंता रहती है कि कब विदेश से वापस आएंगे। उन्होंने कहा कि आरएसएस का राजनीतिक अंग भाजपा सांप्रदायिकता का जहर घोलकर हिंदू वोट बैंक बना रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यही उसके पतन का कारण होगा। भाजपा के मंत्री धार्मिक भावनाएं भड़काने वाली बयानबाजी कर रहे हैं। इनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन प्रधानमंत्री खामोश बैठे हैं। आने वाले बजट में भी भाजपा को हर तरफ से घेरा जाएगा। कामरेड सुरजीत के पुत्र गुरचेतन सिंह व हरियाणा पार्टी के पूर्व सचिव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि कामरेड सुरजीत का जीवन अपने आप में इतिहास है।


 उन्होंने आजादी के आंदोलन में 8 साल अंग्रेजो की जेल व 10 साल भूमिगत रहकर गुजारे। कामरेड सुरजीत के जीवन पर आधारित पुस्तिका का विमोचन भी किया गया। पार्टी राज्य सचिव सुरेंद्र मलिक ने बेहतर समाज के निर्माण के अथक प्रयासों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed