{"_id":"65986013ce223634aa01b832","slug":"yatra-is-working-to-connect-lakhs-of-eligible-citizens-with-approval-nandal-rohtak-news-c-17-roh1019-330936-2024-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखों पात्र नागरिकों को योजनाओं से जोड़ने का काम कर रही यात्रा : नांदल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाखों पात्र नागरिकों को योजनाओं से जोड़ने का काम कर रही यात्रा : नांदल
विज्ञापन
रोहतक। विकसित भारत जन संवाद संकल्प यात्रा शनिवार को जिला के गांव पोलंगी व रूड़की में पहुंची। इस मौके पर नागरिकों को विकसित भारत की शपथ दिलाई। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष संतीश नांदल ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की।
उन्होंने कहा कि यह यात्रा प्रदेश के लाखों पात्र नागरिकों को योजनाओं के साथ जोड़ने का कार्य करेगी। इस यात्रा का मुख्य मकसद आमजन को सरकार की योजनाओं से अवगत करवा कर उनको इन योजनाओं का लाभ देना है।
बॉक्स
मेरी कहानी-मेरी जुबानी के तहत अनुभव साझा कर रहे लाभार्थी
कार्यक्रमों के दौरान मेरी कहानी-मेरी जुबानी के तहत विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों ने अपने मन की बात लोगों के साथ साझा करते हुए बताया गया कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन, सिलेंडर, रेगुलेटर व पाइप आदि मुफ्त मिल रहे हैं। पेंशन और निशुल्क स्वास्थ्य जांच सेवा का लाभ भी गांव में ही मिल रहा है।
विज्ञापन
यह रहे मौजूद :
कार्यक्रम में ब्लॉक समिति के चेयरमैन सुनील उर्फ भोलू, रवी हुड्डा, नरेश खुंडिया, राजेश धामड़, सुखबीर विस्तारक, राजसिंह, कृष्ण पंडित, परमजीत पोलंगी, नीरज हुड्डा, हरिप्रकाश, अमित, सरपंच मनवीर, उमेद, प्रताप सिंह, रामसिंह, संजू हुड्डा, रणधीर, उमेश सिंह, अजमेर पोलंगी आदि मौजूद रहे।
लाभ पहुंचाने के लिए अहम साबित हो रही विकसित संकल्प यात्रा : राधा अहलावत
रोहतक। भाजपा वरिष्ठ नेत्री राधा अहलावत ने कहा कि जरूरतमंद व गरीब पात्र व्यक्ति तक केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा अहम साबित हो रही है। वह महम खंड के गांव सीसर खास में पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित कर रही थीं।
उन्होंने कहा कि यात्रा के तहत देशभर में गांवों में हजारों लोगों ने योजनाओं का लाभ प्राप्त किया है या फिर योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन किया है। मोदी सरकार की गारंटी वाली यह गाड़ियां लोगों के जीवन में खुशहाली ला रही हैं। इस अवसर पर महंत सतीश दास, चेयरमैन नवनीत राठी, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी नरेंद्र धनखड़, सत्यप्रकाश बिसला आदि मौजूद रहे।
46.89 लाख रुपये की राशि के स्वास्थ्य बीमा का लाभ : डीसी
रोहतक। उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि पोलंगी, रूड़की व सीसर खास गांवों में विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन गांवों में संकल्प यात्रा का ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। इन तीनों गांवों में आयुष्मान व चिरायु हरियाणा योजना के कुल 5695 लाभार्थियों में से अब तक 189 लाभार्थियों ने 46.89 लाख रुपये की धन राशि के स्वास्थ्य बीमा का लाभ उठाया है। इन गांवों में अब तक 107 पात्रों की पेंशन स्वत: बनी है।